8200 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय, दोनों का प्रतीक बन रही है। आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसर स्थान पर यात्रा करते हुए गुजरती है तो उसमें भारत की गति और प्रगति दिखाई देती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस साल अपनी आजादी का अमृत काल मना रहा है। भारत की एकता को और मजबूत करने का यह सही समय है, जितनी अधिक एकता होगी, भारत की सामूहिक क्षमता उतनी ही अधिक बढ़ेगी। इस अमृतकाल में वंदे भारत ट्रेनें विकास का इंजन भी बन रही हैं और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को भी आगे बढ़ा रही हैं।
विकास में हर राज्य की भागीदारी
वर्चुअली शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है। इसके पीछे का कारण हर राज्य की भागीदारी है। देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने में पहुंचा भी रहा है।
देश में 17 वंदे भारत ट्रेन
उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत ट्रेन, भारत ने अपने बलबूते ही बनाई है। वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और पुरी के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि आज देश में 17 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। ये कनेक्टिविटी और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारी वंदे भारत ट्रेनें भी अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं।
8,200 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन
यह है खासियत
ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 16 कोच वाली होगी और पुरी से हावड़ा की दूरी 6.30 घंटे में पूरी करेगी। यह ट्रेन पुरी से खुलने के बाद खड़गपुर, भद्रक, बालासोर, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा स्टेशनों पर रुकते हुए हावड़ा में टर्मिनेट होगी। पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह सुबह 6.10 बजे हावड़ा से निकलेगी और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 1.50 बजे पुरी से चलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।(एएमएपी)