देश के अलग-अलग शहरों में वायु प्रदूषण का प्रकोप जारी है। विश्व वायु गुणवत्ता सूचकांक की रिपोर्ट की मुताबिक एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 8 भारत के हैं। विश्व वायु गुणवत्ता सूचकांक की तरफ से जारी सूची के अनुसार एशिया में सबसे खराब वायु गुणवत्ता के मामले में गुरुग्राम टॉप पर है। वहीं दिल्ली के लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार इस लिस्ट में 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली का नाम नहीं हैं।
इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अभी हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। हम कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे ताकि देश की राजधानी दिल्ली को दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में जगह मिल सके। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विश्व वायु गुणवत्ता सूचकांक का ये है उद्देश्य
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण
दिल्ली के सूची से बाहर रहने लेकर कहा जा रहा है कि केंद्र और दिल्ली सरकार ने लोगों को बेहतर वायु गुणवत्ता प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए हैं और इसके प्रभाव अब दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में दीपावली के बाद मंगलवार की सुबह वायु प्रदूषण बढ़ गया है और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार की सुबह ओवर ऑल वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 323 दर्ज हुआ। (एएमएपी)



