Modi’s guarantee means –
Guarantee of fulfilment of every guarantee. pic.twitter.com/ehnmpGTZCO
— G Kishan Reddy (@kishanreddybjp) November 14, 2023
मोदी ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पहले ढाई साल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। ढाई साल के बाद दिल्ली हाईकमान के लिए तिजोरी खोल दी। छत्तीसगढ़ को लूटा गया। बंटवारे का समझौता झूठा रह गया। महादेव ऐप के सट्टे में 508 करोड़ बांटे गए। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री को उनमें से कितना पैसा मिला है, दिल्ली दरबार में कितना माल गया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को टिकट देने में रुपये के खेल का ऑडियो चल रहा है। इसका सच भी जनता के सामने आना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस भी समझ गई है कि अब चला-चली की बेला है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कांग्रेस सरकार की लूट के पांच साल का समय अब समाप्त हो गया। 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है।
दीपावली पर अनोखी पंरपरा, ”हुक्का पाती” को आज भी नहीं भूले लोग
प्रधानमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में मिल रहा जन समर्थन इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के लिए मन बना लिया है। यह मोदी की गारंटी है, संकल्प में किए गए सारे वादे समय पर पूरे होंगे। छत्तीसगढ़ को बर्बादी से मुक्ति मिलेगी। मोदी ने कहा प्रदेश का विकास तेजी से होगा। कांग्रेस की सरकार लूट का लाइसेंस बनाना चाहती है। आजादी के बाद देश में कोई गरीब है तो इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस है। आज अगर छत्तीसगढ़ का किसान परेशान है तो उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। (एएमएपी)



