आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आईपीएल में खेल चुके हैं। और वह अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पारी खेलने जा रह हैं। आगामी तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में वार्नर मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशक वेंकी कुडुमुला होंगे। फिल्म ‘रॉबिनहुड’ 28 मार्च को रिलीज होगी। इस तेलुगु फिल्म के निर्माताओं ने एक्स पर लिखा, ‘‘ मैदान पर चमकने और अपनी छाप छोड़ने के बाद अब रूपहले पर्दे पर चमकने का समय है। सभी के चहेते डेविड वॉर्नर का रॉबिनहुड में अतिथि भूमिका के साथ भारतीय सिनेमा में स्वागत है।’’

वॉर्नर ने भी इस बारे में एक्स पर लिखा, ‘‘भारतीय सिनेमा, मैं आ रहा हूं। रॉबिनहुड का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। शूटिंग में बहुत मजा आया।’’

Australian cricketer David Warner to join the team for promotions of his Telugu debut film Robinhood

मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन

मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (66 रन) के अर्धशतक के बाद अपनी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शनिवार को मुंबई में महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं दिल्ली कैपिट्ल्स को लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने का खामियाजा अपने तीसरे फाइनल में हार से भुगतना पड़ा और उसे तीसरी बार उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

दिल्ली की फाइनल में लगातार तीसरी हार

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच जोनाथन बैटी ने महिला प्रीमियर लीग में लगातार तीसरा फाइनल हारने के बाद कहा कि शायद उनकी टीम दबाव का सामना नहीं कर सकी। दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ रन से चूक गई। इससे पहले दो सत्रों में उसे आरसीबी और मुंबई ने ही हराया था।