15 अगस्त को थिएटर में डराने आ रही है ‘स्त्री 2’।

इस स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त, 2024 के मौक़े पर हॉरर-कॉमेडी फ़्रेंचाइज़ी की कल्ट क्लासिक फ़िल्म स्त्री का सीक्वल, स्त्री 2 रिलीज़ होने जा रहा है। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित स्त्री 2 ने अपने ट्रेलर से पहले ही ऑडियंस जुटा ली है। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी स्टारर स्त्री 2 इस साल की मचअवेटेड फ़िल्म में से एक है। इसलिए इस मौक़े को दिनेश विजान गँवाना नहीं चाहते हैं।

बॉलीवुड हंगामा न्यूज़ एंड नेटवर्क की रिपोर्ट में कहा गया है कि लेटेस्ट अपडेट के अनुसार दिनेश विजान ने अपनी अपकमिंग दो बड़ी फ़िल्मों की पहली झलक को स्त्री 2 से अटैच करने का फ़ैसला किया है। 15 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो रही श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और विक्की कौशल की छावा की पहली झलक देखने को मिलेगी। स्काई फोर्स और छावा दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्म है।

अक्षय कुमार और वीर पहारिया स्टारर स्काई फोर्स एक एक्शन फ़िल्म है। खेल खेल में के बाद यह अक्षय की नेक्स्ट फ़िल्म होगी जो 2 अक्टूबर, 2024 को थिएटर में रिलीज होगी। एविएशन थ्रिलर शैली की फ़िल्म स्काई फोर्स में अक्षय भारतीय वायु सेना अधिकारी के किरदार में नज़र आने वाले हैं।

Shraddha Kapoor Rajkumar Rao Starrer Film Stree 2 Release Date Out Read  Details Inside - Amar Ujala Hindi News Live - Stree 2 Release Date:स्त्री 2  की रिलीज डेट से उठा पर्दा,

वहीं विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक ड्रामा छावा  6 दिसंबर, 2024 को रिलीज़ होगी। छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नज़र आने वाले हैं। छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार के लिए विक्की ने अपनी फिजीक पर बहुत काम किया है। दावा किया गया है कि विक्की इस रोल के लिए 25 किलो वजन बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनने वाली छावा को प्रोड्यूसर दिनेश विजान अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स तले बनाया है।