
बुलंदशहर के हैं मूल निवासी, दादा रहे हैं राज्यसभा सांसद
हर्षवर्धन सिंह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के मूल निवासी हैं, और भाजपा के राज्यसभा सांसद रहे डॉ. नौनिहाल सिंह के पौत्र हैं। उनका परिवार मूलरूप से बुलंदशहर जिले के सौंजना रानी गांव का रहने वाला है। उनके दादा नौनिहाल सिंह वर्ष 1992 से 1998 तक भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे।
2017 में संभाली थी मृगांका के चुनाव प्रचार की कमान
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कैराना से भाजपा ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया था। उस समय अमेरिका से कैराना आकर डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने अपने नाना हुकुम सिंह के साथ मौसी मृगांका सिंह के चुनाव के प्रचार की कमान संभाली थी। कंडेला सहित कई गांवों में घर-घर जनसंपर्क किया गया था। उस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इससे पहले डा. हर्षवर्धन सिंह वर्ष 2014 के लोस चुनाव में भी अपने नाना के चुनाव प्रचार में आए थे। पिछले साल अपनी भारत यात्रा के दौरान भी वह कैराना आए थे।(एएमएपी)



