बृजभूषण के इस्तीफा की मांग की
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना सातवें दिन भी जारी है। शनिवार को पहलवानों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची। प्रियंका गांधी ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से काफी देर तक अकेले में बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘दो FIR दर्ज हुई हैं, उसकी Copy अभी तक नहीं मिली है जिससे यह पता चल सके कि कौन-कौन सी धारा लगी है उसमें। अगर FIR दर्ज हुई है तो दिखाना चाहिए। इस शख्स पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। उसके पद पर रहते हुए जांच संभव नहीं है इसलिए उसे पहले इस्तीफा देना चाहिए।’
इस दौरान कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी नजर आए और उन्होंने भी खिलाड़ियों से बातचीत की। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज शाम को चार बजे खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को ही आप नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।
बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज

क्या है पॉक्सो एक्ट?
2- ये कानून 18 साल से कम उम्र के लड़के और लड़कियों, दोनों पर लागू होता है। इसका मकसद बच्चों को यौन उत्पीड़न और अश्लीलता से जुड़े अपराधों से बचाना है।
3- इस कानून के तहत 18 साल से कम उम्र के लोगों को बच्चा माना गया है और बच्चों के खिलाफ अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।
4- पॉक्सो कानून में पहले मौत की सजा नहीं थी, लेकिन 2019 में इसमें संशोधन कर मौत की सजा का भी प्रावधान कर दिया।
5- इस कानून के तहत उम्रकैद की सजा मिली है तो दोषी को जीवन भर जेल में ही बिताने होंगे। इसका मतलब हुआ कि दोषी जेल से जिंदा बाहर नहीं आ सकता।
पूनिया बोले- न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना
एक टीम करेगी जांच
दिल्ली पुलिस के 7 महिला अधिकारियों को जांच में लगाया गया है। 7 महिलाएं 1 ACP को रिपोर्ट करेंगी और फिर ACP, DCP को रिपोर्ट करेगा। FIR दर्ज करने के लिए नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के करीब 10 इंस्पेक्टर को थाने में बुलाया गया था।।जिसके बाद 2 FIR दर्ज की गईं हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली पुलिस की जांच का दायरा विदेश तक भी जा सकता है।।जहां पीड़ित रेसलर के साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है।। वहीं भारत के हर उस स्टेट में भी पुलिस जा सकती है जहां पर सेक्सुअल असॉल्ट होने की बात सामने आई है। पीड़ित रेलसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दिल्ली पुलिस की होगी।(एएमएपी)



