देश दुनिया के लिए एक अप्रत्याशित समय ।
समीर उपाध्याय, ज्योतिर्विद् ।
न्याय का कारक ग्रह शनि 29 मार्च 2025 शनिवार, चैत्र अमावस्या तिथि को रात्रि 11:01 बजे कुम्भ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहां शनि 3 जून, 2027 को सुबह 6:05 बजे तक रहेंगे। वैसे तो शनि का राशि परिवर्तन सभी राशि के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है किंतु जिनकी शनि की महादशा, अंतर्दशा, शनि की ढैया या शनि की साढ़ेसाती चल रही हो उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।
शनि का मीन राशि में प्रवेश से कर्क और वृश्चिक राशि वालों की शनि ढैया का अंत होगा तथा सिंह और धनु राशि वालों की ढैया प्रारंभ होगी। इसी तरह मकर राशि की शनि साढेसाती का अंत होगा और मेष राशि वालों का शनि साढेसाती प्रारंभ होगी। स्वतंत्र भारत की जन्म राशि कर्क है शनि के राशि परिवर्तन से देश को शनि की ढैया से राहत मिलेगी।
आपकी राशि और मीन राशि के शनि का प्रभाव –
मेष राशि : साढ़ेसाती प्रारंभ
शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होगी। स्वयं तथा परिवार के सदस्यों को थोड़ी स्वास्थ्य की समस्या, पूर्वानुमान तथा रिस्क वाले कार्यो मे सतर्कता, अधिकांश कार्यों मे अवरोध, कार्यक्षेत्र/व्यापार मे कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना, कुछ आर्थिक क्षति संभव। धैर्यपूर्ण कठोर प्रयास सफलता मिलेगी। शनि मंत्र का जाप करें|
वृष राशि : लाभकारी परिवर्तन
सभी मामलों मे लाभकारी परिवर्तन, आमदनी के नए श्रोत बनेगें। परिवार मे मांगलिक कार्य, वाद-विवाद तथा प्रतियोगिता सभी मे बड़ी सफलता, पद-प्रतिष्ठा तथा मान-सम्मान मे वृद्धि होगी। निर्माण संबंधी कार्य पर खर्चं, अधिकांश समस्या का समाधान आसानी से होता रहेगा, कुछ नए मित्र तथा सबंधी बनेगें। कार्यक्षेत्र मे लाभकारी विस्तार तथा नई जिम्मेवारियां मिलेगी|
मिथुन राशि : संघर्ष से सफलता
संघर्ष के साथ सफलता, महत्वपूर्ण कार्यो मे थोड़ा व्यवधान, अच्छे संबंधों मे तनाव तथा खर्चीले कार्य होगें। चल-अचल संपति की खरीददारी, नए संबंध और संपर्क बनेगें। स्वास्थ्य संबंधी कार्यो पर भी खर्च बढ़ेगा। विवादित मामलों मे सफलता, कार्यक्षेत्र मे थोड़ा संघर्ष के साथ बड़ी सफलता मिलेगी। निवास/कार्यस्थल मे लाभकारी परिवर्तन।
कर्क राशि : भाग्य का जबरदस्त साथ
शनि की अढ़ैया का अंत। आमदनी के नये अवसर बनेगे। मान-सम्मान मे वृद्धि, छोटी-लंबी यात्रा, स्वास्थ्य मे सुधार, विवादित मामलों का निपटारा, कार्यक्षेत्र मे लाभकारी परिवर्तन, परिवार मे मांगलिक कार्य। काम के सिलसिले मे लंबी यात्रांए, महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात तथा निकटता बढ़ेगी। भाग्य का जबरदस्त साथ मिलेगा।
सिंह राशि : थोड़ा संभलकर रहें
शनि की अढैया प्रारंभ होगी। स्वास्थ्य, कार्यक्षेत्र तथा मान-सम्मान को प्रभावित करने वाली घटनाक्रम बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र मे अवांछित परिवर्तन एवं विरोधियों के प्रभाव मे वृद्धि होगी, सभी कार्य में अतिरिक्त श्रम एवं अग्रिम तैयारी से सफलता मिलेगी| सूर्य एवं हनुमान जी की पूजा लाभप्रद| स्वास्थ्य, संबंध तथा कार्यक्षेत्र मे विशेष सतर्कता हितकर रहेगी।
कन्या राशि : रखें सेहत का ख्याल
कार्यक्षेत्र एवं व्यापार में तरक्की, आर्थिक उन्नति किंतु पारिवारिक जीवन मे अशांति, पति – पत्नी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा, आर्थिक लाभ के साथ घरेलू मामलों मे खर्च की अधिकता, पहले से चले आ रहे अधूरे कार्य पूरे होगें, धार्मिक/पर्यटन स्थल की यात्रा, चल-अचल संपति की खरीद-बिक्री होगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
तुला राशि : विवादित कार्यो मे सफलता
कार्यक्षेत्र मे विस्तार एवं तरक्की, कार्यस्थल मे परिवर्तन, व्यापार मे आर्थिक लाभ। पुरानी समस्या का समाधान, ऋण की लेनदारी-देनदारी , विवादित कार्यो मे सफलता, परिवार मे कुछ मांगलिक कार्य होगें, डॉक्टर -अस्पताल का चक्कर, ननीहाल पक्ष से कुछ शुभ – अशुभ दोनों तरह के समाचार मिलेगें, पति – पत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान हितकर ।
वृश्चिक राशि : कुछ से संबंध बिगड़ेंगे तो कुछ से बनेंगे
शुभ-अशुभ दोनों तरह का परिणाम, छोटी-लंबी यात्रा, पूर्वानुमान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यों मे व्यस्तता, कुछ पुराने मित्र या संबंधी से बिगड़े संबंध बनेंगे और कुछ नए मित्र बनेगें। कार्यक्षेत्र तथा स्वास्थ्य मे उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। नये व्यापार मे बड़े पूंजी निवेश संभव |
धनु राशि : परिणाम के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे
शनि की अढ़ैया प्रारंभ होगी। स्वयं या परिवार के सदस्य का निवास/कार्यस्थल मे परिवर्तन, चल-अचल संपति की खरीद-बिक्री, माता-पिता का स्वास्थ्य बाधित, अधिकांश कार्यो मे अवरोध से मानसिक अशांति बढ़ेगी। कुछ निकटवर्ती लोगों से विश्वासघात, कार्य मे व्यस्तता स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। थोड़ा अतिरिक्त प्रयास से ही काम बनेंगे। संबंध मे विवाद से परहेज करना हितकर रहेगा।
मकर राशि : साढ़े साती से मुक्ति
शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। सभी रूके कार्य मे प्रगति, लाभकारी परिवर्तन, नए कार्यो मे संलग्नता, पूंजी निवेष, मान-सम्मान मे वृद्धि, भौतिक सुख-सामग्री तथा चल संपति की खरीददारी होगी। नए धार्मिक/पर्यटन स्थल की यात्रा, कुछ नए षहर की यात्रा होगी। आर्थिक लाभ मे वृद्धि किंतु खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार मे एक से अधिक मांगलिक कार्य होगें।
कुंभ राशि : कभी ख़ुशी, कभी संघर्ष
शनि साढ़ेसाती जारी रहेगी, संघर्षपूर्ण सफलता, घरेलू सुख-सामग्री की खरीददारी तथा निर्माण संबंधी कार्य पर खर्च की अधिकता, कुछ पुराना विवाद या बीमारी से चिंता। संघर्ष के साथ आर्थिक मामलों मे सफलता मिलेगी। स्वयं या परिवार के सदस्यों का निवास/कार्यस्थल मे परिवर्तन, कभी ख़ुशी -कभी संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी।
मीन राशि : धैर्य से रहें, विवाद से बचें
आपकी राशि मे शनि का प्रवेश मिश्रित प्रभाव, स्वास्थ्य तथा संबंध मे उतार-चढ़ाव, निवास या कार्यस्थल मे स्थान परिवर्तन, खर्च की अधिकता बढ़ेगी, पत्नी /पिता का स्वास्थ्य बाधित होगा एवं संबंध मे तनावपूर्ण स्थिति। धार्मिक कार्यो मे आस्था बढ़ेगी, वैसे आपकी धैर्यपूर्ण प्रयास का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। छोटी-लंबी यात्रा का दौर लगा रहेगा। विवादपूर्ण स्थितियों से बचना तथा आवेश पर नियंत्रण सफलता का मूल मंत्र बनेगा।
अशुभ शनि है तो ये करें
1. शनिवार के दिन अपंग, नेत्रहीन, जरूरतमंद तथा अत्यंत वृद्ध को या इनसे जुड़ी स्वयंसेवी संस्था मे कुछ दान करें।
2. लोहे का छल्ला शनिवार के दिन मध्यमा उंगली मे धारण करें।
3. हनुमान चालीसा का पाठ एवं शनिवार के दिन “ॐ शं शनैश्चराय नमः“ मंत्र का जाप यथासंभव बार करें।
4. दादा-दादी, नाना-नानी या इनके समकक्ष वृद्धजनों की सेवा तथा उपहार देकर आशीर्वाद ग्रहण करें |
————
कुछ बड़ा हो सकता है, सजग रहें
मैं जनवरी माह से लगातार 2025 में गोचर के ग्रहों से बनने वाले कुछ अशुभ /अवांछित योग एवं दृष्टि सम्बन्ध पर चिंता व्यक्त करता रहा हूँ।
देश के नीति निर्धारकों, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, पुलिस, सेना, अर्द्ध सैनिक बल तथा चिकित्सकों से एक सवाल है कि आप सभी वर्ष 2025 में अब तक की सबसे अप्रिय परिस्थिति (प्राकृतिक आपदा एवं मानवकृत अप्रत्याशित घटनाक्रम) के लिए सौ फीसदी तैयार हैं? क्योंकि वर्ष 2025 में शनि, राहु – केतु, मंगल तथा गुरु की अवांछित स्थिति कई वर्षों बाद पूरी दुनिया में अत्यंत शुभ और अत्यंत अशुभ दोनों तरह के घटनाक्रम का पुराना कीर्तिमान तोड़ने वाले हैं।
(समीर उपाध्याय की फेसबुक वॉल से साभार)