
वीआईपी सुविधा रोकने पर दी धमकी
सूत्रों ने कहा कि अतिरिक्त महानिरीक्षक जेल (तिहाड़ जेल), जेल नंबर 07 (SCJ-7) के अधीक्षक, उप अधीक्षक, सहायक अधीक्षक और विधि अधिकारी ने महानिदेशक (जेल) से शिकायत की कि जैन उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जैन ने उन्हें जेल से बाहर आने के बाद गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। आरोप है कि जैन ने अधिकारियों और अन्य लोगों को मालिश, लजीज भोजन और अन्य वीआईपी सुविधाओं का लाभ उठाने से रोकने के लिए खुलेआम धमकाया।
8 दिसंबर को जैन के खिलाफ दो अधिकारियों ने शिकायत की थी। जेल में गलत आचरण करने के चलते जैन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 25 नवंबर को अधिकारी 2018 के नियम 1,272 के अनुसार जैन को नोटिस देने गए थे। इस दौरान जैन ने उन्हें धमकी दी थी। सत्येंद्र जैन ने अपनी सीसीटीवी फुटेज मीडिया को लीक करने के लिए ईडी के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई थी। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि मीडिया में लीक हुए वीडियो दिखाने पर रोक लगाई जाए। 28 नवंबर को सत्येंद्र ने ईडी के खिलाफ दायर अपनी याचिका वापस ले ली थी। (एएमएपी)



