कृष्णा दास के कीर्तन में नजर आए। 

टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद से विराट कोहली को लगातार लंदन में ही स्पॉट किया गया है।

स्पोर्ट्सकीडा की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ खास वक्त बिता रहे हैं।

खबरों में तैर रही एक अफवाह यह भी है कि विराट कोहली हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो सकते हैं लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर नहीं दी है।

विराट कोहली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भक्ति में डूबे नजर आये हैं। विराट को लगातार लंदन में स्पॉट करने की वजह से फैंस इस बात से परेशान हैं कि वह भारत वापस कब आएंगे।

Anushka Sharma-Virat Kohli join kirtan at London's ISKCON temple. Watch |  Bollywood - Hindustan Times

कृष्ण दास के कीर्तन में विराट–अनुष्का

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से लंदन में स्थित यूनियन चैपल में कृष्णा दास के कीर्तन का हिस्सा बने। इसका एक वीडियो काफी वायरल है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट और अनुष्का दोनों साथ में बैठकर कृष्णा दास की बातों को ध्यान से सुन रहे हैं। कृष्णा दास को लोग योग गुरू भी कहते हैं। आपको बता दें कि कृष्णा दास पारंपरिक भारतीय मंत्रोच्चार को आधुनिक संगीत के साथ जोड़ते हैं। कृष्णा दास के साथ विराट और अनुष्का भी बाबा नीम करौली के भक्त हैं।

कीर्तन में पहले भी हो चुके हैं शामिल

इसके पहले भी विराट और अनुष्का को लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल होते देखा गया था। दोनों को भक्तों के साथ ‘श्री राम, जय राम’ का जाप करते देखा गया था। जिसके बाद अनुष्का ने खुद कीर्तन की तस्वीरें भी साझा कीं और अपने पोस्ट में कृष्ण दास को टैग किया था। पहले जब यह कपल कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुआ था तब एशिया के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनन्त अंबानी का शादी समारोह था। जिसकी वजह से यह कपल अनन्त अंबानी की शादी में शामिल नहीं हो पाया था। वहीं रिपोर्टस के मुताबिक विराट और अनुष्का अनन्त अंबानी की पोस्ट वेडिंग फंक्शन में शामिल हो सकते हैं।