पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च 2024 को है। लेकिन इसी दिन यानी होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। शास्त्रों और ज्योतिष में चंद्र ग्रहण की घटना शुभ नहीं मानी जाती है। इसलिए ग्रहण का सूतक लगते ही शुभ और धार्मिक कार्यों पर रोक लग जाती है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण काल के दौरान महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और नवग्रह मंत्रों का जाप करने से शुभ फल मिलेगा। चंद्र ग्रहण के समय जरूरतमंदों में काला तिल, आटा, उड़द दाल, चीनी, चावल और सफेद कपड़े का दान करें।
होली के दिन यानी 25 मार्च को चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 से लगेगा और दोपहर 03:01 पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 12: 43 पर है। वहीं ग्रहण के दिन चंद्रमा शाम 06:44 पर उदय होगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगना खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में आ जाती है, तब चंद्रग्रहण लगता है। आइए जानते हैं कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं।
भारत में चंद्र ग्रहण का प्रभाव

होली पर लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए होली, होलिका दहन और धार्मिक कार्यों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां चंद्र ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। भारत के अलावा ग्रहण को आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश अफ्रीका में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। सूतक काल में देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

25 मार्च को लगने जा रहा है चंद्रग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। मिथुन, मकर, सिंह और धनु वालों के लिए यह साल का पहला चंद्रग्रहण बहुत ही शुभ माना जा रहा है और लाभ होने की संभावना भी बन रही है। इसके अलावा, यह चंद्र ग्रहण मेष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ माना जा रहा है।

ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली

मिथुन राशि  – चंद्र ग्रहण के दौरान आपको आर्थिक मजबूती मिलेगी। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा। आपके निजी जीवन में मधुरता रहेगी। माता लक्ष्मी की कृपा से आपका जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। साथ ही विद्यार्थियों को अपने जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि  – चंद्र ग्रहण पर आपको विशेष लाभ मिलेगा। नया घर या मकान खरीदने की संभावना है। संपत्ति बहुत विशाल होगी। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। वाहन प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि  – चंद्र ग्रहण के दौरान आपको कई लाभ मिल सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी ने प्रतियोगिता परीक्षा दी है तो परिणाम उसके पक्ष में आने वाला है। नये वाहन के योग हैं। व्यवसाय में नये अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। आपका निजी जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि  – देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से आपको सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। इस अवधि में आप काफी खुश रहेंगे।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

1. चंद्र ग्रहण के दौरान क्रोध न करें, क्रोध करने से अगले 15 दिन आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं।
2. चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण न करें। साथ ही पूजा पाठ करना भी वर्जित माना जाता है।
3. चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास नहीं जाना चाहिए। इस दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा हावी रहती हैं।
4. चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है।
5. ग्रहण की अवधि में पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति खराब हो सकती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें

1. चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए, जो कि दस गुना फलदायी माना जाता है।
2. चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके, गरीबों का दान देना चाहिए।
3. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है।
4. ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है। (एएमएपी)