पिछले साल 96 हजार से अधिक पर्यटकों ने की ‘भारत गौरव’ ट्रेनों में यात्रा

‘भारत गौरव’ ट्रेनों ने बीते वर्ष 172 यात्राओं में 96 हजार से अधिक पर्यटकों ने यात्रा की। ‘भारत गौरव’ ट्रेन श्रीराम-जानकी यात्रा, अयोध्या से जनकपुर, श्रीजगन्नाथ यात्रा, “गर्वी गुजरात” यात्रा, अम्बेडकर सर्किट; उत्तर-पूर्व भ्रमण जैसे प्रमुख पर्यटक सर्किटों की यात्रा को कवर करती हैं।

रेल मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रेलवे ने ‘भारत गौरव’ पर्यटक ट्रेनों के बैनर तले थीम-आधारित सर्किट पर पर्यटक ट्रेनों के संचालन की अवधारणा प्रस्तुत की है। इन थीम-आधारित पर्यटक सर्किट ट्रेनों का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थलों का प्रदर्शन और उनकी यात्रा कराना है।

मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2023 के दौरान 96 हजार 491 पर्यटकों को लेकर भारत गौरव ट्रेनों की कुल 172 यात्राएं संचालित की गईं, जो 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले देश भर के विभिन्न पर्यटन स्थलों को कवर करती हैं। ‘भारत गौरव’ ट्रेन श्रीराम-जानकी यात्रा, अयोध्या से जनकपुर, श्रीजगन्नाथ यात्रा, “गर्वी गुजरात” यात्रा, अम्बेडकर सर्किट; उत्तर-पूर्व भ्रमण जैसे प्रमुख पर्यटक सर्किटों की यात्रा को कवर करती हैं।

उत्तर भारत में ठंड का कहर, कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवा प्रभावित

इन ट्रेनों में की जाने वाली यात्रा में व्यापक टूर पैकेज की पेश की जाती है, जिनमें आरामदायक ट्रेन यात्रा और संबद्ध ऑनबोर्ड सेवाओं के साथ-साथ ऑफ-बोर्ड यात्रा और बसों द्वारा भ्रमण, होटल में रहना, टूर गाइड, भोजन, यात्रा बीमा आदि जैसी सेवाएं शामिल हैं।

रेल मंत्रालय ने भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत बेहतर गुणवत्ता वाले कोचों के साथ रेल-आधारित पर्यटन के प्रावधान के माध्यम से घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहन देने के बारे में पूरा जोर दिया है। यह घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की पहल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘देखो अपना देश’ के अनुरूप है।(एएमएपी)

पाकिस्तान : कराची में पुलिस मुख्यालय में आतंकी हमला, 3 आतंकियों समेत 6 की मौत

0

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी।

पाकिस्तान में शरई फैसल स्थित कराची पुलिस मुख्यालय (केपीओ) पर शुक्रवार रात को आतंकी हमला हुआ। करीब चार घंटे तक चले पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस के ऑपरेशन में 3 आतंकियों समेत 6 लोगों की मौत हुई है। ऑपरेशन में तीन आतंकियों के अलावा एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की भी मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान ने ली है।पुलिस के अनुसार कराची के 5 मंजिला कराची पुलिस मुख्यालय पर शाम 7:10 बजे आठ से 10 आतंकी घुस आए। शरई फैसल के सदर पुलिस स्टेशन के पास स्थित पुलिस मुख्यालय में घुसे इन आतंकियों के पास भारी विस्फोटक और हथियार थे, जिनसे ये लगातार हमला कर रहे थे। फायरिंग होने पर वहां मौजूद सुरक्षा बल के जवान मोर्चा संभालते हुए वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित निकालने की कवायद में जुट गए। पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस कमांडो ने लगातार जवाबी कार्रवाई करके पुलिस मुख्यालय की कई मंजिलों से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कहा कि शाम करीब 7:10 बजे हमला होने के बाद प्रांतीय सरकार ने यह कहते हुए सेना से मदद मांगी थी कि शहर के पुलिस प्रमुख कराची में नहीं है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के डीआईजी को हमले में शामिल आतंकियों को गिरफ्तार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय पर हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। शाह ने कहा कि करीब 4 घंटे तक चले ऑपरेशन में पांच मंजिला इमारत को साफ कर दिया गया है। पास में ही पाकिस्तानी एयरफोर्स का फैसल बेस सहित कई रणनीतिक प्रतिष्ठान भी हैं।

सिंध रेंजर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमला करने वालों में आठ से दस सशस्त्र आतंकवादी थे। प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद विरोधी बल के एक ब्रिगेडियर के नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया गया। कराची पुलिस मुख्यालय में घुसे इन आतंकियों के पास हैंड ग्रेनेड और ऑटोमैटिक गन थे। ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान रेंजर्स और पुलिसबलों ने एआईजी ऑफिस के पास इलाके को चारों ओर से घेर लिया था। इसके अलावा सिंध पुलिस और पाकिस्तान रेंजर्स को भारी संख्या में केपीओ के पास तैनात किया गया था।

सिंध की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने कहा कि हमलावरों को चारों ओर से घेरने के लिए जिले की सभी मोबाइल वैन को तुरंत मौके पर बुला लिया गया। क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (क्यूआरएफ) घटनास्थल पर पहुंचा और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। करीब 4 घंटे तक चले ऑपरेशन में 3 आतंकियों समेत 6 लोगों की मौत हुई है। ऑपरेशन में तीन आतंकियों के अलावा एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की भी मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।

दरअसल, पाकिस्तान का प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान एक अलग समूह है, लेकिन अफगानिस्तान में तालिबान के सहयोगी हैं। इसी समूह ने एक साल से अधिक समय पहले अमेरिका और नाटो सैनिकों के पीछे हटने के बाद वहां सत्ता पर कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान में तालिबान के अधिग्रहण ने पाकिस्तानी आतंकियों का हौसला बढ़ाया है, जिनके शीर्ष नेता और लड़ाके सीमा पार छिपे हुए हैं। (एएमएपी)

चीन बढ़ाएगा अपनी सेवानिवृत्ति की आयु, ड्रैगन पर मंडरा रहा एक बड़ा संकट

चीन में लोगों की बढ़ती उम्र और बुजुर्गों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए चरणबद्ध तरीके से रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर विचार कर रहा है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को चीन के मानव संसाधन मंत्रालय के एक वरिष्ठ विशेषज्ञ का हवाला देते हुए कहा कि चीन अपनी सेवानिवृत्ति की आयु को धीरे-धीरे और देश की तेजी से बढ़ती आबादी से निपटने के लिए चरणों में बढ़ाने की योजना बना रहा है।चाइनीज एकेडमी ऑफ लेबर एंड सोशल सिक्योरिटी साइंसेज के अध्यक्ष जिन वेइगैंग ने कहा कि चीन “सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने के लिए प्रगतिशील, लचीले रास्ते को तलाश रहा है।” इसका मतलब है कि शुरुआत में इसमें कुछ महीनों की बढ़ोतरी होगी और बाद में इसे और बढ़ाया जाएगा।

युवाओं को कुछ साल ज्यादा काम करने होंगे

ग्लोबल टाइम्स ने जिन का हवाला देते हुए कहा, “शुरुआत में सेवानिवृत्ति की आयु के करीब आने वाले लोगों को कुछ महीनों के लिए और काम करना होगा, उसके बाद सेवानिवृत्ति लेनी होगी।” उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में युवाओं को कुछ साल अधिक काम करना पड़ सकता है, लेकिन उनका पोस्ट और ट्रांसफर का समय लंबा होगा।

चीन में अभी रिटायरमेंट की ये है उम्र

हालांकि, चीन ने अभी तक औपचारिक तौर पर रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव की कोई घोषणा नहीं की है। वर्तमान में चीन में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र 60, महिलाओं की 55 और कारखानों में काम करने वाली महिलाओं की 50 साल है। रिटायरमेंट की यह उम्र दुनिया में सबसे कम है।

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मजबूरी क्या

देश के नए प्रधानमंत्री ली कियांग ने कहा कि सरकार विवेकपूर्ण तरीके से नीति को लागू करने के लिए कठोर अध्ययन और विश्लेषण करेगी। बता दें कि चीन की 1.4 बिलियन की आबादी अब घटती जा रही है और लोगों की औसत उम्र बढ़ रही है। देश में युवाओं की संख्या भी घट रही है। यह चीन की उस एक नीति के कारण हुआ है, जो 1980 से 2015 तक चीनी दंपती को एक बच्चे तक सीमित करती है। चीन में बुजुर्गों की संख्या बढ़ने से पेंशन बजट पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे नीति निर्माताओं के लिए स्थिति को संभालना कठिन हो रहा है।

2035 तक 40 करोड़ से ज्यादा होंगे 60 साल से ऊपर के लोग

एक अनुमान के मुताबिक, चीन में 2035 तक 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या 28 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है। यह संख्या ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका की कुल वर्तमान आबादी के बराबर है। चीन में औसत उम्र 1960 के दशक में लगभग 44 वर्ष थी, जो 2021 तक बढ़कर 78 वर्ष हो गई है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में अधिक है।

अनुमान है कि चीन में साल 2050 तक औसत उम्र 80 वर्ष से अधिक हो सकती है। वर्तमान में हर सेवानिवृत्त व्यक्ति को पांच श्रमिकों के योगदान द्वारा पेंशन दी जाती है।(एएमएपी)

योगी सरकार ने कसा अपराधियों पर शिकंजा, 63 हजार से ज्यादा पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

अवैध रूप से अर्जित 2819 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त।

उत्तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने बताया कि 63 हजार से ज्यादा अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और 800 से अधिक अपराधियों के विरुद्ध रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की गयी है। योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को एक पुस्तिका जारी कर बताया कि अपराधियों की गैंगस्टर एक्ट के तहत 90 अरब 22 करोड़ 33 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया गया है।उसके मुताबिक, माफिया द्वारा अवैध रूप से अर्जित 2819 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गयी है। लोकभवन में आयोजित एक समारोह में मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ ने ‘छह वर्ष : सुशासन, विकास, रोजगार- डबल इंजन की सरकार’ शीर्षक से एक पुस्तिका का लोकार्पण किया जिसमें उपलब्धियों का ब्यौरा दिया गया है। पुस्तिका में कहा गया है कि 63055 अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट व 836 अपराधियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गयी है।

इनकी है तस्वीर

इसमें महिला अपराध पर नियंत्रण से लेकर कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में किये गये विभिन्न प्रयासों को दर्शाया गया है। पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फीता काटते तस्‍वीर प्रकाशित है। पुस्तिका में 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में हुए ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सम्मेलन में 35 लाख करोड़ रुपये के 20,652 निवेश समझौत हुए।

इसमें यह भी कहा गया कि किसानों को गन्‍ना मूल्‍य का दो लाख दो हजार 86 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से दो करोड़ 60 लाख किसानों को 52190 करोड़ रुपये दिये गये। इसमें बाढ़ से बचाव के लिए 266 परियोजनाएं पूर्ण करने के दावे के साथ अन्य योजनाएं सिलसिलेवार गिनाई गयी हैं। सहकारिता से समृद्धि, पशुधन संरक्षण, समाज कल्‍याण, खाद्य एवं रसद आदि मदों में भी सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाई है।(एएमएपी)

इनकम टैक्स बचाने के ये हैं आसान और बेस्ट तरीके, जानिए कैसे और कहां निवेश करें ?

मौजूदा वित्त वर्ष के खत्म होने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है और ज्यादातर टैक्सपेयर्स अभी से अपनी फाइनेंसिशल प्लानिंग में जुट गए होंगे। अगर आपने अभी तक टैक्स सेविंग को लेकर प्लानिंग नहीं की है और इस बारे में सोच रहे हैं कि अपनी गाढ़ी कमाई बचाने के लिए कैसे और कहां निवेश किया जा सकता है, तो फिर ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको टैक्स बचाने के लिहाज से बेहतरीन मौजूदा ऑप्शंस की जानकारी दे रहे हैं, तो बिना समय गंवाएं ये काम पूरा कर जरूर कर लीजिए।ध्यान रहे टैक्स सेविंग के लिए समय से पहले निवेश करना होता है और फिर आयकर विभाग को निवेश से जुड़े दस्तावेज प्रूव के तौर पर देना होता है। आप 31 मार्च 2024 तक कुछ स्कीम्स में निवेश करके आईटीआर के दौरान डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए आप तमाम सरकारी सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इन स्कीम्स में टैक्स सेविंग के साथ ही रिटर्न भी शानदार मिलता है। इसके लिए कई ऑप्शंस मौजूद हैं, जिनमें एनएससी, सुकन्‍या समृद्धि योजना, पीपीएफ, एनपीएस शामिल हैं।

पहला ऑप्शन- पीपीएफ

पब्लिक प्रोविंडेंट फंड (पीपीएफ) एक लॉन्ग टर्म निवेश विकल्प है और भारत में सबसे पॉपुलर टैक्स सेविंग स्कीम के तौर पर लोकप्रिय है। पीपीएफ पर फिलहाल 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आप निवेश कर सकते हैं। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप पीपीएफ में सालाना 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट पा सकते हैं। पीपीएफ में निवेश पर सरकार गारंटी देती है, यानी पैसा डूबने का कोई डर नहीं है। बता दें कि पब्‍लिक प्रॉविडेंड फंड (पीपीएफ) में पैसा 15 साल के लिए लॉकइन रहता है।

दूसरा ऑप्शन- एनपीएस

नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) एक सरकारी रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। इसमें भी निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C तहत टैक्स छूट मिलता है। इसमें सालाना 1.5 लाख और धारा 80CCD (1B) के तहत अतिरिक्त 50 हजार रुपये का भी निवेश कर सकते हैं। एनपीएस में निवेश कर आप आयकर में कुल 2 लाख रुपये की कुल छूट का फायदा ले सकते हैं। सरकार भी एनपीएस को बढ़ावा दे रही है। आप 1000 रुपये महीने से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 से 65 साल के बीच है, इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं। किसी भी बैंक में एनपीएस अकाउंट खुलवा सकते हैं।

तीसरा ऑप्शन- एसएसवाय

सरकार के द्वारा खासतौर पर बेटियों के लिए संचालित की जा रही स्माल सेविंग स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करते हुए आप टैक्स बचत कर सकते हैं। आप अपनी 10 साल से कम उम्र की बिटिया के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाय) में खाता खुलवाकर टैक्स सेविंग कर सकते हैं। इस स्‍कीम में अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना जमा करके इनकम टैक्‍स की छूट ली जा सकती है। हाल ही में सरकार ने ब्याज दरों में संशोधन करते हुए सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाले ब्याजा को 8.2 फीसदी कर दिया है। यानी टैक्स छूट के साथ ही जोरदार रिटर्न भी आपको मिलता है।

विश्‍व को ऐसी सरकारों की जरूरत, जो सबको साथ लेकर चले : प्रधानमंत्री मोदी

चौथा ऑप्शन- एससीएसएस

टैक्‍स सेविंग के लिए अगला विकल्प है सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस), ये भी खासी लोकप्रिया सेविंग स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपना अकाउंट ओपन करा सकते हैं। इसमें किए गए निवेश के जरिए आप अकाउंट में जमा रकम पर 80C के तहत इनकम टैक्‍स की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसमें अधिकतम सालाना 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना की तरह ही सरकार ने इसकी ब्याज दरों में भी बदलाव किया है और इसे बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया है।

पांचवां ऑप्शन- ईएसएसएस

इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएसएसएस ) एक प्रकार का इक्विटी फंड है और यह एकमात्र म्यूचुअल फंड है, जिसमें आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1।5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है। ईएसएसएस में सालाना 1 लाख रुपये तक के रिटर्न/लाभ पर टैक्स नहीं लगता है। ईएलएसएस में 3 साल की सबसे छोटी लॉक-इन अवधि होती है जो कि सभी टैक्स बचाने वाले निवेश विकल्पों में से बेहतर है। इसके अलावा आप टैक्‍स सेविंग एफडी और यूनिट लिंक्‍ड इंश्‍योरेंस प्‍लान (यूएसआईपी) खरीदकर भी टैक्स बचा सकते हैं। (एएमएपी)

हनुमान जी पर विवादित पोस्ट, ईशनिंदा कानून के तहत पाकिस्तानी पत्रकार गिरफ्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हनुमान जी को लेकर विवादित पोस्ट करने के मामले में ईशनिंदा कानून के तहत एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया। पत्रकार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि अब तक पाकिस्तान में ईशनिंदा के केस ज्यादातर अल्पसंख्यकों के खिलाफ दर्ज होते थे। वहीं हिंदू धर्म से जुड़े देवी-देवता के अपमान पर इस तरह की कार्रवाई सामने नहीं आई थी। शिकायतकर्ता का नाम रमेश कुमार है। उन्होंने मीरपुरखास शहर के सेटेलाइट थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।रमेश कुमार के मुताबिक उन्होंने अपने फेसबुक और वॉट्सऐप पर देखा था कि असलम बलोच नाम के पत्रकार पर हनुमान जी की तस्वीर साझा की थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि तस्वीर साझा करके पत्रकार धर्मों के बीच वैमनस्यता फैलाने का प्रयास कर रहा था और इससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी।सिंध प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ज्ञानचंद इसरानी ने इस मामले में सिंध के आईजी से बात की। इसके बाद पत्रकार को गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया गया।

इसके बाद असलम बलोच का वीडियो भी सामने आया जिसमें उसने पूरे हिंदू समुदाय से माफी मांगी। असलम बलोच के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 153ए और 295ए के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि धारा 295ए उन लोगों को सजा दी जाती है जो कि धर्मों के बीच में सौहार्द बिगाड़ने का काम करते हैं।

पोस्ट में पत्रकार ने क्या लिखा था

फेसबुक और वॉट्सऐप पर जो तस्वीर शेयर की गई थी उसमें लिखा था ‘कैप्टन श्री राम पार्क वाले।’ सिंध के प्रांतीय मंत्री ने कहा कि इस तरह की हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मंत्री ने भी इस बात की आशंका जताई की वहां की शांति भंग करने के लिए साजिश की गई है। बता दें कि पाकिस्तान के अन्य प्रांतों के मुकाबले सिंध में हिंदुओं की संख्या ज्यादा है।(एएमएपी)

‘शिकागो’ पत्रिका की 50 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में राजा कृष्णमूर्ति

0
अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘शिकागो’ में भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को 50 सर्वाधिक प्रभावशाली शिकागोवासियों की सूची में शामिल किया गया है। कृष्णमूर्ति इस सूची में 24वें पायदान पर हैं। ‘शिकागो’ ने इस सूची का विवरण अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। विवरण के अनुसार, 50 वर्षीय राजा कृष्णमूर्ति सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति बन गए हैं। सूची में इलिनॉइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर शीर्ष पर है और दूसरे पायदान पर शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन हैं।

प्रतिष्ठित पत्रिका ‘शिकागो’ का प्रकाशन अमेरिका के इलिनॉइस प्रांत के सबसे बड़े शहर शिकागो से होता है। पत्रिका ने कृष्णमूर्ति को सूची में 24वें स्थान पर रखते हुए उन्हें ग्रेटर शिकागो क्षेत्र में दक्षिण एशिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में वर्णित किया है। ‘शिकागो’ के अनुसार, वह 2026 में अमेरिकी संसद के चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं।

दावा किया गया है कि कृष्णमूर्ति की प्रचार निधि में 1.44 करोड़ अमेरिकी डॉलर हैं। यह धन इलिनॉइस के किसी कांग्रेस प्रतिनिधि की तुलना में तीन गुना से अधिक है। एक राजनीतिक सलाहकार का कहना है, ”राजा बेहद प्रभावशाली हैं।” पत्रिका के अनुसार, साल 2022 में कृष्णमूर्ति ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों और डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमेटी को 460,000 डॉलर का दान दिया। कहा जाता है कि वह 2026 में सीनेट का चुनाव लड़ने के लिए अपने अभियान के लिए नकदी एकत्र कर रहे हैं।  (एएमएपी)

मनीषा कल्याण ने रचा इतिहास, यूरोप में लीग खिताब जीतने वाली बनीं पहली भारतीय

0

भारत की स्टार महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण यूरोप में लीग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। मनीषा इससे पहले 2021 में एएफसी चैंपियंस लीग मैच में और ब्राजील की एक वरिष्ठ राष्ट्रीय टीम के खिलाफ गोल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बनीं थीं।

ईएसपीएन से बातचीत में उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश महसूस कर रही हूं कि मैं यूरोप में लीग चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरा काम हो गया, मैं यहां पहुंच गई हूं, अब यह खत्म हो गया है। इससे जो सकारात्मकता उत्पन्न हुई है, वह मुझे केवल कड़ी मेहनत करने और अधिक हासिल करने की प्रेरणा दे रही है।

मनीषा अगस्त 2022 में साइप्रस चली गईं, और उन्हें यूईएफए चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफायर में खेलने का मौका मिला । यह वहां से उनके सीखने की अवस्था थी। यूसीएल क्वालिफायर के दौरान और घरेलू सीजन की शुरुआत के दौरान उन शुरुआती महीनों में उन्हें संघर्ष करना पड़ा… और इसका एक बड़ा हिस्सा उस तरह की प्रणाली से उपजा था जिससे वह आई थीं।

उन्होंने कहा, मुख्य अंतर लीग है। भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) एक बहुत ही छोटी लीग है। लेकिन यहाँ साइप्रस में एक उचित लीग है। हम हर हफ्ते कम से कम एक या दो बार खेलते हैं, और इसलिए हर हफ्ते एक नई चुनौती है। मुख्य: यह केवल फुटबॉल है जो हमेशा आपके दिमाग में रहता है।

उन्होंने कहा, भारत में, हमारी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी [राष्ट्रीय] शिविरों में खेलते हैं, लेकिन आईडब्ल्यूएल में अन्य खिलाड़ियों के लिए, कुछ बड़े टूर्नामेंट (आईडब्ल्यूएल और राष्ट्रीय चैंपियनशिप) हैं। अधिकतम दो महीने का सीजन काफी छोटा है।

बता दें कि मनीषा अभी साइप्रस में है, एक मामूली चोट के लिए पुनर्वसन से गुजर रही है, और इस सीज़न के आईडब्ल्यूएल में भाग नहीं लेगी। वह अपोलोन के साथ मई तक के लिए अनुबंधित है और वहां या किसी अन्य यूरोपीय क्लब के विस्तार की तलाश कर रही हैं।(एएमएपी)

होली के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्‍य, शनि होंगे उदय

सबसे क्रूर ग्रह में से एक शनि देव को माना जाता है। शनि ग्रह जब भी अपना राशि परिवर्तन करते हैं या अस्त और उदय होते हैं, तो सभी राशियों में उथल-पुथल मच जाती है। शनि की जब भी किसी राशि पर अच्छी दृष्टि पड़ती है। उसे राशि की किस्मत चमक जाती है। बिगड़ा हुआ कार्य बन जाता है। घर से आर्थिक संकट दूर हो जाती है। इस साल 25 मार्च के दिन होली है। होली के दिन ही शनि अस्त से उदय होने जा रहे हैं। इस दिन चंद्र ग्रहण का साया भी है। ऐसे में ग्रहों की चाल के मद्देनजर इस साल की होली कुछ राशियों के लिए काफी शुभ साबित हो सकती है।कुंभ राशि में 25 मार्च, सोमवार को सुबह 05:03 पर शनि अस्त से उदय होंगे और पूरे साल उदित अवस्था में ही रहेंगे। जब शनि उदित होंगे तो इससे शनि का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव शुरू हो जाएगा। कुंभ पर अभी शनि की नकारात्मक प्रभाव पढ़ने जा रही है, लेकिन जैसे ही शनि उदय होंगे कुंभ राशि की चांदी होने लगेगी। आइए जानते हैं होली पर शनि के उदय होने और चंद्रग्रहण लगने से किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है : –

तुला राशि – तुला राशि वालों के लिए होली पर चंद्र ग्रहण का साया और शनि की ये बदली चाल शुभ परिणाम लेकर आएगी। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल रहेगा। शनि के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।

धनु राशि – होली पर शनि के उदय होने और चंद्रग्रहण लगने से धनु राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर लेंगे। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि – एक ही दिन शनि के उदय होने और चंद्रग्रहण लगने से वृषभ राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी।

कर्क राशि – शनि के उदय होने से कर्क राशि जातक के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। फिलहाल कर्क राशि के ऊपर वाहन दुर्घटना का संभावना बनी हुई है। वह शनि के उदय होने से समाप्त हो जाएगी।स्वास्थ्य समस्या भी दूर होने वाली है।शत्रु पर विजय पाने वाले हैं। खर्च कम आए ज्यादा होने के कारण मन प्रसन्न रहने वाला है।

वनवासी समाज की शबरी कैसे बनी महर्षि मातंग आश्रम की उत्तराधिकारी

कन्या राशि – शनि के उदय होने से कन्या राशि जाते क्यों पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होने वाले हैं। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो शनि देव के उदय होने से समय बिल्कुल अनुकूल हो जाएगा।व्यापार में पुराने निवेश से आर्थिक लाभ होने का योग बन रहा है।शारीरिक कष्ट दूर होने वाले हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाएं मे सफलता मिलने वाली है।

कुंभ राशि – कुंभ राशि जातक के ऊपर शनि के उदय से सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। फिलहाल कुम्भ के ऊपर शनि की कुदृष्टि पड़ी हुई है। लेकिन जैसे ही शनि देव कुंभ राशि में उदय होंगे वैसे ही कुंभ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय होने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।(एएमएपी)

ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी, कहा- बंगाल में नारी शक्ति पर हो रहा अत्याचार का घोर पाप

पीएम मोदी ने बारासात में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को किया संबोधित

पश्चिम बंगाल के बारासात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में नारी शक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। इसकी वजह से पूरे देश का सिर शर्म से झुक गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है जबकि उसे उच्च न्यायालय से लेकर उच्चतम न्यायालय तक में झटका लगा है। उन्होंने कहा कि इस व्यवहार से बंगाल की महिलाएं, देश की महिलाएं आक्रोश में हैं। नारी शक्ति के आक्रोश का यह ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि यह पूरे बंगाल तक जाएगा।

तृणमूल के राज में नारी शक्ति पर हुआ अत्याचार

पीएम मोदी ने बुधवार को भाजपा की ओर से बारासात में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की महिलाओं ने देश को दिशा दी है और मां शारदा, भगिनी निवेदिता, मातंगिनी हाजरा और कल्पना दत्ता जैसी अनगिनत शक्ति स्वरूपा यहां अवतरित हुई हैं लेकिन, इसी धरती पर तृणमूल के राज में नारी शक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। संदेशखाली में जो हुआ उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा, लेकिन यहां की सरकार को आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता।

राज्य सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा

मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य की गरीब, दलित, वंचित और आदिवासी परिवार की बहन-बेटियों के साथ टीएमसी के नेता जगह-जगह अत्याचार कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा है, बंगाल की बहन-बेटियों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों को वोट के जरिए चोट देनी होगी। उन्होंने कहा कि भारत की नारीशक्ति विकसित भारत की एक सशक्त स्तंभ है।

भारत की नारीशक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़े, इसके लिए बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने लगातार काम किया है। बंगाल पर टीएमसी नाम का ग्रहण लगा हुआ है। वो इस राज्य के विकास को आगे नहीं बढ़ने दे रहा। इसलिए आप सभी बहनों को विपक्ष के इंडी गठबंधन को हराना हैं, देश के कोने-कोने में कमल खिलाना हैं।

नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही भाजपा

उन्होंने कहा कि आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि भाजपा कैसे नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को भाजपा ने देश में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने वर्षों तक संगठन में काम किया है। इसलिए मुझे पता है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना हो, देश भर में 19-20 हजार स्थानों पर महिला समूह एक कार्यक्रम में जुड़े हों, ये हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है।

दिल्‍ली में आप-कांग्रेस गठबंधन की जोड़ी पर भारी पड़ेगी भाजपा, जानिए क्‍या कहता है सर्वे

इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में एनडीए की वापसी पक्की देखकर, इंडी गठबंधन के सारे नेता बौखला गए हैं। इस इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं। मेरे देश की बहनें… यही तो मोदी का परिवार हैं। मोदी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण इसी परिवार के लिए समर्पित है। जब मोदी को कोई कष्ट होता है – तो यही माताएं-बहनें-बेटियां कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं। आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रही है… मैं हूं मोदी का परिवार। (एएमएपी)