
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को शिलांग और तुरा में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने वाले हैं। फिलहाल इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल तेम्बे ने बताया कि खेल विभाग ने सूचित किया है कि स्टेडियम में इतनी बड़ी सभा की मेजबानी करना उचित नहीं होगा क्योंकि निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है और स्थान पर रखी सामग्री सुरक्षा संबंधी चिंता का विषय हो सकती है। केंद्र द्वारा वहन की गई 90 प्रतिशत धनराशि से 127 करोड़ रुपये की लागत से बने स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने पिछले साल 16 दिसंबर को किया था।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रितुराज सिन्हा ने कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि कैसे एक स्टेडियम को उद्घाटन के दो महीने बाद ही प्रधानमंत्री की रैली के लिए अधूरा और अनुपलब्ध घोषित किया जा सकता है।
उन्होंने कहना है कि क्या कोनराड संगमा और मुकुल संगमा हमसे (भाजपा) डर गए हैं? वे मेघालय में भाजपा की लहर को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। आप कोशिश कर सकते हैं और प्रधानमंत्री की रैली को रोक सकते हैं लेकिन राज्य के लोगों ने (भाजपा को समर्थन देने का) मन बना लिया है।(एएमएपी)



