यूपी की पहचान अब गुड गवर्नेंस की – पीएम मोदी।

देश में उत्‍तर प्रदेश उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां पांच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के  साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है। आज यूपी एक आशा,  एक उम्मीद बन चुका है। आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है। उक्‍त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  उत्‍तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के शुभारंभ अवसर पर कही हैं।

मैं मुख्य अतिथि हूं पर यहां का सांसद भी हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण का प्रारंभ करते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं मुख्य अतिथि हूं पर यूपी का सांसद भी हूं इसलिए आप सबका स्वागत करता हूं। उन्होंने प्रदेश में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ही बिजली से लेकर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह बदलाव सिर्फ छह साल में हुआ है। यूपी अब पूरे देश लिए आशा और उम्मीद का केंद्र बन चुका है।

यूपी की पहचान अब गुड गवर्नेंस की – पीएम मोदी

लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। अब यूपी को सुशासन से गुड गवर्नेंस से पहचाना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक समय था जब यूपी बीमारू राज्य कहलाता था। हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था, लेकिन बीते 5-6 वर्षों में यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। अब यूपी देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता के लिए है। अब यहां वेल्थ क्रिएटर्स के लिए नित्य नए अवसर बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यूपी एक आशा, एक उम्मीद बन चुका है। महामारी और वॉर के बाहर निकलकर भारत फास्टेस्ट ग्रोथ इकोनॉमी कैसे बना है।

पीएम के अनुसार यूपी में इन क्षेत्रों में है अपार संभावनाएं

मोदी ने कहा कि यूपी में गंगा किनारे दोनों तरफ पांच किमी क्षेत्र में नैचुरल फार्मिंग शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यूपी में डेयरी, फिशरीज, फूड सेक्टर में अनेक संभावनाएं हैं। फल और सब्जियों को लेकर डायवर्सिटीज हैं। अभी भी प्राइवेट हिस्सेदारी बहुत सीमित है। फूड प्रोसेसिंग के लिए पीएलआई स्कीम लेकर आए हैं। इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए।  सरकार का प्रयास है कि छोटे एग्री इंफ्रा फंड का उपयोग करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश, इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती। बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा।

हमने मोटे अनाज को नया नाम दिया है श्री अन्न- मोदी

मोदी ने कहा कि भारत में एक और नया अभियान मिलेट्स को लेकर शुरू हुआ है। उसकी कई वैराइटी हैं। विश्व बाजार में पहचान के लिए हमने मोटे अनाज को नया नाम दिया है श्री अन्न। ये श्री अन्न, जिसमें न्यूट्रेशन वैल्यूज अधिक है। दुनिया इस वर्ष को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में भी मना रही है। इसलिए एक ओर हम किसानों को मोटिवेट कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट का विस्तार कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार रिकॉर्ड खर्च कर रही है और हम हर साल इसको बढ़ा रहे हैं। ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उस पर मैं आपको विशेष रूप से आमंत्रित करता हूं। इस वर्ष बजट में हमने 35 हजार करोड़ रुपये सर्फि एनर्जी ट्रांजिशन के लिए रखे हैं। यह दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है।

भारत की अर्थव्यवस्था इसी तरह तेजी से बढ़ती रहेगी आगे

मोदी ने कहा कि आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है। ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं। आज दुनिया की हर वश्विसनीय आवाज यह मानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा । आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है। ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं।