
सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भी हुई चर्चा
सूत्रों के अनुसार, बैठक में सीबीआई द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए जाने के बाद की स्थितियों पर भी चर्चा हुई। भाजपा का कहना है कि बीआरएस सांसद के. कविता भी इस घोटाले में शामिल हैं। सीबीआई ने इस मामले में हैदराबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कविता के साथ उसके संबंध हैं।
राज्य की विफलताएं बताएंगे
‘प्रजा गोसा, भाजपा भरोसा’ अभियान के तहत राज्य की बीआरएस सरकार पर निशाना साधा जाएगा और राज्य सरकार की विफलताओं को सामने रखा जाएगा। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार को घेरा जाएगा। चूंकि अभियान में भाजपा के सभी बड़े नेता उतरेंगे, इसलिए माहौल भी बनेगा। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, चर्चाएं हैं कि केसीआर समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ऐसे में भाजपा के अभियान का महत्व बढ़ जाता है।(एएमएपी)



