
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के दौरान राफेल ने नौसेना संस्करण की खरीद को लेकर बातचीत होने के आसार हैं। दोनों देशों के अधिकारियों की तरफ से इस बारे में शुरुआती तैयारियां की गई हैं। हालांकि डीआरडीओ नौसेना के लिए एक दो इंजन वाला विमान तैयार कर रहा है लेकिन उसकी पहली उड़ान 2026 में प्रस्तावित है। यह मूलत: तेजस का आधुनिक संस्करण होगा। यदि सबकुछ सही रहा तो यह विमान 2030 तक नौसेना को मिल पाएगा। लेकिन उससे पहले वायुसेना को लड़ाकू विमानों की जरूरत होगी। जिसकी पूर्ति तत्काल विदेशों से खरीद कर ही संभव है।
सूत्रों ने कहा कि भारत की तरफ से फ्रांस के समक्ष भारत में राफेल के नौसेना संस्करण के निर्माण का प्रस्ताव रखा जा सकता है। मेक इन इंडिया को लेकर फ्रांस की तरफ से सकारात्मक रुख अपनाया गया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि नौसेना को तत्काल कितने लड़ाकू विमानों की जरूरत है। लेकिन यह संख्या 30-40 के बीच में होने का अनुमान है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में गेस्ट आफ ऑनर के रूप में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बेस्टाइल डे परेड में मार्च पास्ट के लिए भारतीय सेनाओं की एक टुकड़ी भी फ्रांस गई है। इस दौरान रक्षा औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग और रक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी बातचीत होने के आसार हैं। भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के 25 साल भी पूरे हो रहे हैं।(एएमएपी)



