चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात में इस बार भी पिछले बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 1 दिसंबर को तथा दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 8 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ होगी।
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव आयुक्त के मुताबिक इस बार 4.6 लाख नए मतदाता वोटिंग करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।
उन्होंने बताया कि 51782 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग स्टेशन होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन। 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी।
चुनाव आयुक्त के मुताबिक कोई भी नागरिक अगर अपने उम्मीदवार के बारे में जानना चाहता है वो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर केवाईसी ऑप्शन में देख सकते हैं। इसके जरिए उम्मीदवार की आपराधिक जानकारी भी मिल जाएगी। चुनावी व्यय पर विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां नजर रखेंगी। निगरानी करेंगी और कार्रवाई भी होगी।(एएमएपी)



