भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा पंजाब में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और 2024 के लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी के नेतृत्व में केंद, में फिर सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजाबियों का आप पंजाब सरकार से मोहभंग हो गया है। पंजाब के लोग अब समझ चुके हैं कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और समृद्ध पंजाब बना सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की ताकत लगातार बढ़ई जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी स्थानीय चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।
बागा ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने गुरु रविदास का गुरुपर्व न मना कर श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है, जिसने आधिकारिक रूप से रविदास का गुरुपर्व नहीं मनाया। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब सरकार का अनुसूचित जाति विरोधी रवैया और चेहरा सबके सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास की स्मृति में बन रहे मिनार-ए-बेगमपुरा का कार्य भी बंद कर दिया गया है।(एएमएपी)



