
नहीं मिलेगा अजीत को विधायकों का समर्थन
शरद पवार के प्रति उपजी सहानुभूति के बाद अब अजीत पवार को पार्टी के विधायकों का समर्थन नहीं मिल सकेगा। राकांपा का अध्यक्ष चुनने के लिए बनी समिति ने पवार के अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले को जब खारिज किया तो उससे यह स्पष्ट हो गया कि फिलहाल पार्टी में उनका कोई विकल्प नहीं है। समिति के निर्णय के बाद पार्टी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शरद पवार से उनके दक्षिण मुंबई स्थित सिल्वर ओक आवास पर मुलाकात की।
विपक्षी एकता और एमवीए को देंगे मजबूती
शरद पवार ने कहा कि देश में विपक्षी एकता बनाने के साथ महाराष्ट्र में एमवीए को वह मजबूत करेंगे। संगठन में बदलाव कर उत्तराधिकारी तैयार करेंगे, लेकिन उत्तराधिकारी का चयन कब तक होगा, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया। संवाददाता सम्मेलन में अजीत पवार मौजूद नहीं थे। शरद पवार ने राकांपा में दरार की अटकलों का खंडन किया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई जाना चाहता है तो उसे कोई नहीं रोक सकता।(एएमएपी)








