नेता सदन ने कहा कि बजट पर 51 सदस्यों ने हिस्सा लिया है। हम सबके प्रति धन्यवाद देते हैं। जब हम बजट पर चर्चा करते हैं तो छह वर्षों पर नजर डालने होगा। पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को अंगीकार करते हुए प्रदेश की जनता ने 2017 में सत्ता परिवर्तन किया था। पांच वर्षों तक सरकार चलने के बाद 2022 में जनता जनार्दन ने फिर से सरकार चुनी।
हम वित्त मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। छह वर्षों में यह बजट दोगुने से बड़ा हुआ है। छह लाख 90 हजार करोड़ से अधिक बजट पेश किया है। यह बजट यूपी की जीडीपी को प्रदर्शित करता है। ताकत को प्रदर्शित करता है। पूरी प्रतिवद्धता के साथ हर एक तबका अपना योगदान दे रहा है। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो जनता के लिए हो और भ्रस्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की होनी चाहिए।
मैं कल यहां सदन में नेता प्रतिपक्ष को सुन रहा था। उन्हें यूपी को पीछे बताने में प्रसन्नता हो रही थी। यूपी पीछे क्यों जा रहा है। हर समस्या के दो भाग होते हैं। भाग लो या भाग लो। जैसे नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है। उल्लेखनीय है कि सदन में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव नहीं थे।
योगी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है। हम 25 करोड़ की जनता के प्रतिनिधि के रूप में है। नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि दावोस गए होते तो 50 लाख करोड़ निवेश आता। मतलब, उन्हें भरोसा हो गया कि निवेश आ रहा है। उनकी सरकार में चचा जान विदेश गए थे। उनकी सघन तलाशी ली गयी और वह विश्वविद्यालय पहुंच ही नहीं पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष घोषणा पत्र जारी करती थी। अब वह भी संकल्प पत्र जारी करती है। पूरा नहीं करते थे। घोषणा ही रह जाती थी। तीन खिलाड़ियों के लिए घोषणा की गई थी लेकिन राशि नहीं दी गयी। हमारी सरकार आई तो उसे पूरा किया गया। हम लोगों ने 130 में से 110 संकल्पों के लिए इस बजट में व्यवस्था की है।
प्रयागराज की घटना पर विपक्ष पर हमलावर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या उमेश पाल की कोई जाति नहीं थी, सिपाही संदीप निषाद की कोई जाति नहीं थी क्या ? उक्त घटना का साजिश कर्ता की फोटो वायरल हो रही है। हाथ मिला रहे हैं। पीछे सिंबल है। फिर भी मुकरने का काम कर रहे हैं।
योगी ने कहा कि यह लोग कहते थे कि नोएडा कोई मुख्यमंत्री गया तो लौट्ता नहीं,नेता प्रतिपक्ष ने भी मान लिया था कि अब नहीं आऊंगा,मैंने कहा था की मै वापस आऊंगा। पिछली सरकारों में कर चोरी होती थी,इसके बहुत सारे नमूने आपको मिलेंगे,कैग की रिपोर्ट जैसी कई रिपोर्ट हैँ।(एएमएपी)



