इंडिया टुडे समूह के लिए कार्वी इनसाइट्स लि. के सर्वे में जनता से देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के शासन को लेकर लोगों से सवाल पूछे गए। सबसे अधिक 24 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे अच्छा माना और वह सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए। इन लोगों का कहना था कि वे सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। योगी ने जनवरी के मुकाबले अपने कामकाज से अपनी लोकप्रियता में 6 फीसदी बढ़ोतरी की है। यही सवाल जनवरी में भी किया गया था, तब 18 फीसदी लोग उन्हें पसंद कर रहे थे।


 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर हैं। 15 फीसदी लोग उन्हें अच्छा मानते हैं। केजरीवाल ने भी जनवरी के मुकाबले अपनी लोकप्रियता 4 फीसदी बढ़ाई है। वे 11 फीसदी लोगों के पसंदीदा थे। तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी रहे, जिन्हें 11 फीसदी लोग पसंद करते हैं।

नीतीश की लोकप्रियता घटी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चौथी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहीं। उनको 9 फीसदी लोगों ने पसंद किया। जनवरी के मुकाबले उनकी लोकप्रियता 2 फीसदी कम हुई है। तब उन्हें 11 प्रतिशत लोग पसंद कर रहे थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ पांचवे नबंर पर हैं।

apkaakhbar
Source: India Today

सर्वे का स्वरूप

सर्वे में 15 से 27 जुलाई के बीच कुल 12 हजार 21 लोगों से सवाल पूछे गए। इनमें 52 फीसदी पुरुष व 48 फीसदी महिलाएं थीं। 19 राज्यों आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 97 लोकसभा और 194 विधानसभा सीटों के इन लोगों में 67 फीसदी ग्रामीण और 33 फीसदी शहरों में रहने वाले थे। धर्म के नजरिए से देखें तो 86 फीसदी हिंदू, 9 फीसदी मुस्लिम व पांच फीसदी अन्य धर्मों के लोगों से उनकी राय जानी गई। जिन लोगों पर सर्वे किया गया उनमें 30 फीसदी सवर्ण, 25 फीसदी एससी-एसटी व 44 फीसदी अन्य पिछड़े वर्ग के लोग शामिल थे।

सर्वे में शामिल 57 फीसदी लोग 10 हजार रु. प्रतिमाह से कम आय वाले, 28 फीसदी 10 से 20 हजार रु. कमाने वाले और 15 फीसदी 20 हजार रु. प्रतिमाह से अधिक आय वाले थे। इनमें किसान, नौकरी पेशा, बेरोजगार, व्यापारी, छात्र आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here