नीतीश कुमार 1 फीसदी लोगों की पसंद।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में हुए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं कि 43 फीसदी जनता मोदी को ही पीएम पद के लिए पहली पसंद बता रही है। इस रेस में विपक्षी एकता की कवायद में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वे में शामिल 1 प्रतिशत लोग ही पसंद कर रहे हैं।
एक सर्वे के अनुसार, जवाब देने वाले 43 फीसदी लोगों का कहना है कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA को तीसरी बार चुना जाना चाहिए। जबकि, 38 प्रतिशत इसके खिलाफ हैं। आज चुनाव होने पर 40 फीसदी उत्तरदाता भाजपा को वोट देने के लिए तैयार हैं। जबकि, कांग्रेस के मामले में यह आंकड़ा 29 फीसदी है।
पीएम का सवाल
पीएम मोदी का मुकाबला
भारत जोड़ो यात्रा से बढ़ी राहुल गांधी की लोकप्रियता
26 फीसदी उत्तरदाताओं ने हमेशा से राहुल को ही अपनी पसंद बताया। जबकि, 15 फीसदी का कहना है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस नेता को पसंद करने लगे हैं। इनमें 16 फीसदी ऐसे भी थे, जिन्हें राहुल गांधी पसंद नहीं हैं।(एएमएपी)



