जानकारी के मुताबबिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव कंचन कपूर ने मंगलवार को राजस्व सेवा के 479 पदाधिकारियों के ट्रांसफर से संबंधित अधिसूचना रद्द कर दी। प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी, प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, कानूनगो, सहायक चकबंदी पदाधिकारी के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की अधिसूचना 30 जून को जारी हुई थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार कई प्रकार की त्रुटियों के कारण इसे रद्द किया गया है। पिछले साल भी इनका तबादला रद्द हुआ था।
सीएम नीतीश के आदेश पर रद्द हुए तबादले?
राजस्व अधिकारियों के तबादलों पर पहले भी मच चुका है सियासी हंगामा
एनडीए सरकार के दौरान भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 500 से ज्यादा अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई थी। एक साल पहले इस मुद्दे पर जमकर सियासी हंगामा मचा था। उस वक्त बीजेपी के रामसूरत राय इस विभाग के मंत्री थे। राय के विभाग में तबादलों पर रोक लगाए जाने पर जेडीयू और बीजेपी में तनातनी की चर्चा शुरू हुई और अगले ही महीने सीएम नीतीश ने बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन का दामन थाम लिया था। (एएमएपी)



