बीजेपी महिला सांसदों की शिकायत, राहुल गांधी ने किया “फ्लाइंग किस” का इशारा
स्मृति ईरानी बोलीं- खानदान के लक्षण हैं, यह देश देख रहा है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि अपना भाषण खत्म कर लोकसभा से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए। बीजेपी की कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखित में शिकायत दी है। स्मृति ईरानी ने सदन में भी राहुल गांधी की की कथित अभद्रता की शिकायत करते हुए कहा, “मुझे एक बात पर आपत्ति है। जिसे (राहुल गांधी) मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया, उसने जाने से पहले अभद्रता की है। महिलाओं के प्रति इस तरह का द्वेषपूर्ण आचरण देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये किस खानदान के लक्षण हैं, यह देश देख रहा है।”इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर तीखे हमले बोले। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि मणिपुर में भारत माता की हत्या की गई है और ऐसा करने वाले लोग देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मणिपुर को बांट दिया है। राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति एवं कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस का इतिहास खून से सना है और विपक्ष को महिला सुरक्षा, गरीब कल्याण, नौजवानों के हितों एवं देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है।
राहुल की देशभक्ति पर उठाए सवाल
स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी की देशभक्ति आज बताती हूं। देश के बाहर गए तो कहा कि हिंदुस्तानी सौहार्द की भूमिका में नहीं रहते, भाईचारे में विश्वास नहीं करते। देश में उथल-पुथल होगी, विपक्ष इसका कैसे इस्तेमाल कर सकता है, यह सोच रहा हूं। राहुल गांधी ने विदेश में जाकर कह कि पूरे देश में केरोसीन फैला है। बस आग लगाने के लिए चिंगारी की जरूरत है। माचिस ढूंढते-ढूंढते राहुल गांधी कहां-कहां गए? अमेरिका गए। अमेरिका में तंजीम अंसारी के साथ अपने कार्यक्रम किए। हिंदुस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों के साथ मीटिंग की।
पूर्व कांग्रेस सरकार पर किया पलटवार
कांग्रेस की सरकार ने मुंद्रा में अदाणी को काम दिया। यूपीए सरकार ने 72 हजार करोड़ का कर्ज दिया, क्यों दिया। राजस्थान में गहलोत सरकार ने समझौता कर लिया। क्यों किया? केरल में कांग्रेस की सरकार ने पोर्ट का काम क्यों दिया। महाराष्ट्र में कांग्रेस की सत्ता में अदाणी में काम क्यों दिया। बंगाल में हल्दिया पोर्ट का काम अदाणी को क्यों दिया। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों ने मना किया, फिर भी अदाणी को काम किया, क्यों दिया? इनके अलायंस के लोग घोटाले में चारा खाते हैं, उनके घर जाकर ये मटन खाते हैं। राहुल गांधी… दूध का दूध, पानी का पानी एक कर दूंगी।(एएमएपी)