डीलिमिटेशन और महिला आरक्षण पर मोदी के साथ दिख रहे कांग्रेस के सहयोगी।
प्रदीप सिंह।आखिरकार संसद का जो बहुप्रतीक्षित विशेष सत्र होना था, उसकी सूचना आ गई। 30 नवंबर को लोकसभा और दो दिसंबर को राज्यसभा का सत्र होगा। ये सत्र दो-दो दिन के होंगे और इनमें डीलिमिटेशन बिल और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक आएगा। सरकार ने पिछली बार जब विशेष सत्र बुलाया था, उसमें यह बिल गिर गया था। चूंकि दोनों संविधान संशोधन विधेयक हैं, इसलिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। तब सरकार उसे जुटा नहीं पाई थी। अब बाजी पूरी तरह से पलट गई है। उस समय और आज की परिस्थिति में जो परिवर्तन आया है, उसका कारण सिर्फ एक व्यक्ति है। इस बिल को आज भी दो तिहाई सांसदों का समर्थन नहीं मिलता अगर राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी भूल न की होती।
पिछली बार डीएमके का इस बिल को समर्थन नहीं था। डीएमके चाहती थी कि लोकसभा में राज्यों का आनुपातिक प्रतिनिधित्व बना रहे। हालांकि सरकार इसके लिए तैयार थी। आपको याद होगा कि संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा भी था कि हमको दो-तीन घंटे का समय दीजिए, हम संशोधित बिल लाते हैं, लेकिन कांग्रेस ने डीएमके के कान भरे और उसे बिल का विरोध करने के लिए राजी कर लिया। दरअसल इस बिल से सबसे ज्यादा घबराई हुई कांग्रेस है। उसको मालूम है कि डीलिमिटेशन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पास हो जाने के बाद उसके लिए अगले 30-40 साल तक सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं रह जाएगी। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये बिल लाना संविधान का उल्लंघन है, जबकि डीलिमिटेशन तो संवैधानिक बाध्यता है। हर 10 साल पर डीलिमिटेशन होता है। 1971 तक डीलिमिटेशन के जरिए आबादी के अनुपात में अलग-अलग राज्यों में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ती थी। 1976 में इसको 25 साल के लिए फ्रीज कर दिया गया। 25 साल की मियाद 2001 में खत्म होनी थी। तब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी। उस समय फिर विपक्ष का दबाव था। खासतौर से दक्षिणी राज्यों का कहना था कि परिवार नियोजन की नीति को हमने ठीक से लागू किया। हमारी आबादी कम बढ़ी। उत्तर भारत के राज्यों ने उसको ठीक से लागू नहीं किया। उनकी आबादी ज्यादा बढ़ी। इसकी सजा हमको नहीं मिलनी चाहिए। तो 2001 मे इसे फिर से 25 साल के लिए फ्रीज़ कर दिया गया। अब 2026 में आबादी के आधार पर डीलिमिटेशन होना है। अब आप दक्षिण के राज्यों की मुश्किल को समझिए। डीलिमिटेशन का जो विधेयक सरकार लेकर आ रही है अगर वे उसका विरोध करते हैं तो इसका मतलब है सरकार जो सभी राज्यों की 50% सीटें बढ़ाने का ऑफर दे रही है, वह खत्म हो जाएगा। फिर जिस प्रदेश की जितनी आबादी है, उसके अनुसार सीटें बढ़ेंगी। उस स्थिति में दक्षिण के राज्यों को घाटा होगा और उनकी सीटें कम हो जाएंगी जबकि उत्तर भारत के राज्यों की सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। और अगर वे इसका समर्थन करते हैं तो सबकी समान अनुपात में सीटें बढ़ेगी। ये बात दक्षिण के राज्यों को समझ में आ रही है।
एक सज्जन हैं कपिल सिब्बल। देश के बहुत बड़े वकील हैं। कानून और संविधान के जानकार हैं। वे आजकल वीडियो बनाकर प्रचार कर रहे हैं कि ये बिल पास होने से अनर्थ हो जाएगा। भाजपा हमेशा के लिए आ जाएगी। आप वोट चोरी, एसआईआर, ईवीएम सब भूल जाइए। डीलिमिटेशन बहुत बड़ा षड्यंत्र है। सवाल है कि अभी तक तो आप वोट चोरी को सबसे बड़ा मुद्दा बता रहे थे। अब कह रहे हैं कि उसको भूल जाइए। क्योंकि उनको याद है 2008 में डीलिमिटेशन से क्या हुआ था? 2008 में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। यही कपिल सिब्बल उस समय कानून मंत्री थे। उस समय जो डीलिमिटेशन हुआ, उसमें आबादी के आधार पर सीटें तय नहीं हुईं। केवल उनका भौगोलिक क्षेत्र बदला था और भौगोलिक क्षेत्र को कांग्रेस पार्टी ने इस तरह से बदलवाया कि चुनाव में उसका सारा फायदा कांग्रेस को हुआ और विपक्ष की सीटें कम हो गईं। उस समय कांग्रेस ने विपक्ष की जो मजबूत सीटें थीं उनको रिजर्व कैटेगरी में डाल दिया या जिनको रिजर्व में नहीं डाल सकते थे उनको बांट दिया। जैसे महाराष्ट्र में ठाणे सीट, जो विपक्ष का गढ़ मानी जाती थी और देश में सबसे बड़ी सीट थी, उसको चार सीटों में बांट दिया। कांग्रेस ने यह काम कई सीटों पर किया। उसका नतीजा यह हुआ कि 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की 63 सीटें बढ़ गईं। जबकि उसने कोई ऐसा काम नहीं किया था कि लोकसभा चुनाव में उसकी इतनी सीटें बढ़तीं। अब वही डर कांग्रेस को सता रहा है। उसको लग रहा है कि बीजेपी भी ऐसा ही करेगी। अब तो सीटों की संख्या भी बढ़नी है और उनका भौगोलिक क्षेत्र व आबादी भी निर्धारित होनी है। यानी खेल होने की और ज्यादा गुंजाइश है।
अब देखिए राहुल गांधी ने जो किया, इसी को कहते हैं कि लालच बुरी बला है। राहुल गांधी ने तमिलनाडु का विधानसभा चुनाव डीएमके के साथ गठबंधन में लड़ा और जैसे ही नतीजा आया पलटी मार ली। कांग्रेस को पांच सीटें मिली थीं। उसने जब देखा कि अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके सत्ता में आ सकती हैं तो डीएमके को झटका देकर टीवीके के साथ हो गई। विजय मुख्यमंत्री बने तो कांग्रेस के दो विधायक मंत्री बन गए। इसके अलावा राहुल ने उनका स्ट्रेटजी बनाने का काम देखने वाले प्रवीण चक्रवर्ती को टीवीके की मदद से राज्यसभा भिजवा दिया। राहुल ने तमिलनाडु में विजय से ये लाभ तो ले लिए लेकिन वह भूल गए कि पिछली बार डीलिमिटेशन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक सिर्फ इसलिए पास नहीं हो पाया था क्योंकि डीएमके केंद्र सरकार के साथ नहीं थी। सिर्फ राहुल के कहने पर उसने इस बिल का विरोध किया था वरना 50% सीट बढ़ने के बाद डीएमके और स्टालिन को कोई ऐतराज नहीं था। अब डीएमके पाला बदल चुकी है। वह कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रखना चाहती। तो आप देखिए दक्षिण के जो पांच राज्य हैं, उनमें तीन में तो कांग्रेस की सरकार है, लेकिन दो बड़े राज्य आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, जहां के ज्यादातर सांसद टीडीपी और डीएमके के हैं,वे इस समय केंद्र सरकार के साथ हैं। तो राहुल गांधी के इस एक फैसले के कारण आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गई है। अप्रैल में जब यह बिल गिरा था, उसके बाद से लगातार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कह रहे थे कि यह बिल किसी हालत में पास नहीं हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चाहे जितनी कोशिश कर लें। अब कांग्रेस के संगठन मंत्री केसी वेणुगोपाल का ट्वीट आया है- पीठ में छुरा घोंपने वाले सारे लोग तैयार हैं कि नहीं? मतलब जो उनके साथ थे, सब साथ छोड़ गए। एक मनोरोगी हैं संजय राउत। उन्होंने कहा है कि जो लोग इस बिल का समर्थन करेंगे, वे गद्दार हैं। जब उनसे पूछा गया कि शरद पवार भी समर्थन करने जा रहे हैं। क्या वह भी गद्दार हैं तो राउत बोले, पवार का नाम मत लीजिए। उनकी हिम्मत नहीं है कि शरद पवार के बारे में कुछ बोलें। यह बताता है कि अपोजिशन कैंप में हताशा का लेवल क्या है? किस कदर बौखलाए हुए हैं? अब तो उन्होंने एक तरह से सरेंडर कर दिया है। तो कहां गया ईवीएम का मुद्दा, कहां गया वोट चोरी का मुद्दा, कहां गया एसआईआर का मुद्दा? अब आने वाले समय में केवल महिला आरक्षण और डीलिमिटेशन की चर्चा होने वाली है। अब सवाल यह है कि बिहार में आरजेडी कैसे इसका विरोध करेगी? क्या कहेगी कि हम बिहार में लोकसभा की सीटें नहीं बढ़ने देना चाहते? अखिलेश यादव तो और मुश्किल में फंसे हुए हैं। वह सरकार का साथ दे नहीं सकते और खिलाफ वोट भी कैसे डालेंगे। आप देखते रहिए अगर अखिलेश की समाजवादी पार्टी इस विधेयक पर सदन से वाकआउट कर जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। वैसे वाकआउट भी एक तरह से समर्थन ही होगा। सरकार के हाथ में इस समय एक तरह से उनकी गर्दन है।
तो राहुल गांधी के एक छोटे से लालच ने पूरे देश का राजनीतिक परिदृश्य बदल दिया। पिछले कुछ महीनों में लग रहा था कि विपक्ष ऊपर चढ़ रहा है, बीजेपी नीचे जा रही है। पासा अब ठीक उल्टा हो गया है। 2024 के चुनाव के बाद विपक्ष जहां था,वहां से और नीचे जा रहा है जबकि भाजपा और एनडीए जहां थे, उससे ऊपर जा रहे हैं। एनडीए में इस मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है, लेकिन इंडी गठबंधन के साथी कांग्रेस पार्टी को छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष भले हों, लेकिन एक बार फिर साबित होने जा रहा है कि वह विपक्ष के नेता नहीं है। यह विधेयक साबित करेगा कि विपक्ष में राहुल गांधी के साथ खड़ा होने वाला कोई नहीं बचा है। इसीलिए कहते हैं कि समय बदलते देर नहीं लगती। अभी तो संसद का सत्र शुरू नहीं हुआ है, बिल पेश नहीं हुआ है, उस पर वोटिंग नहीं हुई है, उसका नतीजा नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस ने अभी से सरेंडर कर दिया है। राहुल गांधी का कमाल यह है कि जो लोग साथ थे, उनको भी भगा दिया। नए लोगों को जोड़ना तो बहुत दूर की बात है। इसीलिए मैं बार-बार कह रहा हूं कि अगर कांग्रेस पार्टी को सर्वाइव करना है तो उसे इस परिवार से मुक्ति पानी ही पड़ेगी।
(लेखक राजनीतिक विश्लेषक एवं ‘आपका अखबार’ के संपादक हैं)