योगी आदित्यनाथ ने 25 सीटों पर किया था प्रचार।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर जनसभा और रोड शो किया था। इनमें से 12 पर विपक्षी दलों का कब्जा था लेकिन योगी आदित्यनाथ ने यहां के मतदाताओं से साथ मांगा तो गुजरात ने आठ सीटों पर कमल खिलाया। वहीं तीन सीटों (गोधरा, वीरमगाम और वारछा रोड) पर उत्तर प्रदेश के मुखिया ने रोड शो किया था। यहाँ उमड़ी भीड़ ने बाबा के विश्वास को वोट में बदलकर तीनों सीट भाजपा की झोली में डाल दी।

10 पर था कांग्रेस का कब्जा

योगी आदित्यनाथ ने जिन सीटों पर प्रचार किया, उनमें से 10 पर कांग्रेस, एक पर निर्दल और एक पर भारतीय ट्राइबल पार्टी का कब्जा था। इनमें से आठ सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीतकर विपक्ष की उम्मीदों को धराशायी कर दिया। यूपी के सीएम के आह्वान को पीएम के गृह राज्य की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। भारतीय ट्राइबल पार्टी के कब्जे वाली झागडिया सीट पर भाजपा के रितेश भाई बसावा ने 23 हजार 500 वोट से जीत दर्ज की।

मुख्यमंत्री योगी ने तीन पर किया रोड शो

भाजपा के फायर ब्रांड ने योगी आदित्यनाथ ने गुजरात की तीन सीटों पर रोड शो किया था। तीनों पर भाजपा का कमल खिला। कांग्रेस के कब्जे वाली वीरमगाम की जनता ने योगी को पहले जय श्रीराम कहकर अभिवादन किया, फिर उनकी अपील को वोट में बदला। इससे हार्दिक पटेल यहां 51 हजार 707 वोट से जीतने में सफल रहे। वारछा रोड से भाजपा के किशोर कुमार 16 हजार 834 और गोधरा से सीके राउल ने 35 हजारद 198 वोट से फिर कमल खिलाया।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि गुजरात की बहुत बड़ी जीत है। इसमें पीएम मोदी का सबसे बड़ी भूमिका है। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार से पिछले साढ़े पांच वर्षों में कार्य किया है, उससे जनता उन्हें देखना और सुनना चाहती है। उनकी देश भर में सभाओं की मांग रहती है। गुजरात की जनता ने भी उन्हें सुना और उनकी अपील के साथ खुद को जोड़ा।

योगी आदित्यनाथ के प्रचार वाली सीटों पर जीती भाजपा

सीट         विजेता               भाजपा प्रत्याशी              वोट
चौर्यासी    संदीप भाई देसाई        186418               वोट
दभोई      शैलेश भाई                 20476                वोट
धांधुका    कालू भाई डाभी           34326                वोट (पहले कांग्रेस)
धरांगधरा  प्रकाश भाई वरमोरा      32973                वोट (पहले कांग्रेस)
द्वारका     पबूभा मानेक – 5327 वोट
झांगडिया – रितेश भाई बसावा – 23500 वोट (पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी)
महमेदाबाद – अर्जुन सिंह – 45604 वोट
रापर – वीरेंद्र सिंह जडेजा – 577 (पहले कांग्रेस)
सँखेड़ा – अभि सिंह ताडवी – 30674
साँवरकुण्डला – महेश भाई – 3492 (पहले कांग्रेस)
उमरेठ – गोविंद सिंह परमार – 26717
वारछा रोड – किशोर कुमार – 16834
वीरमगाम – हार्दिक पटेल – 51707 (पहले कांग्रेस)
वांकानेर – जितेंद्र कांतिलाल सोमानी – 19955 (पहले कांग्रेस)
महिधा – संजय सिंह – 25689 (पहले कांग्रेस)
गोधरा – सीके राउल – 35198
धोलका – किरीट सिंह डाभी – 13405

(एएमएपी)