सैलाब आएगा जैसे बयान हिंदुओं को करेंगे एकजुट।
प्रदीप सिंह।आप जिस शहर में पैदा हुए हों, पले-बढ़े हों, उस शहर को छोड़कर लंबे समय के लिए कहीं और चले जाएं और फिर लौटकर आएं तो आपको सब कुछ बदला-बदला हुआ नजर आता है। लेकिन कुछ लोगों को इसका अहसास नहीं होता। आजम खान ऐसे ही लोगों में शामिल हैं।
अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो कहा जाता था कि राज्य में चार मुख्यमंत्री हैं। उन चार में से एक आजम खान माने जाते थे। वह कभी मुलायम सिंह यादव के कंट्रोल में नहीं रहे और अखिलेश यादव को तो कुछ समझते ही नहीं हैं, लेकिन अखिलेश की मजबूरी है। वह आजम खान को नाराज नहीं कर सकते। इसलिए एक बार जेल में भी उनसे मिलने चले गए। आजम के जेल से छूटने के बाद अखिलेश भले ही खुशी मना रहे हों, लेकिन अंदर से वह खुश नहीं होंगे। देखिए, उत्तर प्रदेश का मुस्लिम वोटर तो वैसे भी समाजवादी पार्टी के साथ है। आजम खान के होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। 2017 में जब आजम खान का जलवा हुआ करता था तब सपा 224 सीटों से 47 पर लुढ़क गई थी। बसपा के कमजोर हो जाने से मुसलमानों के पास सपा के अलावा कोई विकल्प है ही नहीं। बुधवार को जेल से बाहर आने पर आजम से चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बदलाव नहीं होगा, सैलाब आएगा। अब यह बात वही आदमी बोल सकता है जिसका नाता जमीन से कट गया हो। जेल में रहते हुए उनको अंदाजा नहीं है कि उत्तर प्रदेश कितना बदल चुका है। सबसे बड़ा बदलाव तो यही है कि मुस्लिम वोट का वीटो खत्म हो चुका है। हिंदुओं ने तय कर लिया है कि जिसके साथ मुसलमान होंगे, उसका सत्ता में आना बहुत कठिन होगा। केवल उत्तर प्रदेश में नहीं, देश के कई राज्यों में ऐसा हुआ है। 40% मुस्लिम आबादी वाले असम में लगातार तीसरी बार और 30% मुस्लिम आबादी वाले पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा ने सरकार बना ली। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों का डबल मजा खत्म कर दिया। मुसलमानों का पहला मजा तो यही उनका वीटो पावर था कि हम तय करेंगे कि सत्ता में कौन आएगा। यानी 15% वोट 85% पर भारी था। पहले 2014 में मोदी और शाह ने पूरे देश में इसे ध्वस्त किया और 2017 के बाद से योगी की सरकार जिस तरह से चली है, उसमें मुस्लिम वीटों का कोई स्थान रह ही नहीं गया है। मुसलमानों का दूसरा मजा था सांप्रदायिक दंगा। मुसलमान दंगा कराते थे। इसमें उन्हें हिंदुओं को धमकाने और डराने का मौका मिलता था कि जिंदा रहना है तो हमसे दब कर रहो। इसके अलावा एक और मामला होता था, जिसकी ज्यादा चर्चा नहीं होती है, कि हर दंगे के बाद आप उठा कर देख लीजिए मुसलमानों की संपत्ति बढ़ गई। हिंदुओं के घरों, मंदिरों और दुकानों पर मुसलमानों का कब्जा बढ़ गया। या तो हिंदुओं ने औने-पौने दाम पर अपनी संपत्ति मुसलमानों को बेच दी या छोड़कर भाग गए। संभल तो इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। योगी मुख्यमंत्री न बने होते तो संभल हिंदू विहीन हो जाता, लेकिन अब वहां बड़ा बदलाव हो रहा है।
इसी तरह उत्तर प्रदेश में एक मेला हुआ करता था नेजा मेला। नेजा का मतलब बहुत से हिंदू जानते ही नहीं होंगे। उनको लगता था कि मुसलमानों का कोई त्योहार है। नेजा का मतलब है काफिरों की छाती में इस्लाम का भाला और इन मेलों में सबसे ज्यादा हिंदू ही जाते थे। यह बहराइच समेत कई जगहों पर लगता था। अब यह मेला बंद हो गया है। तो जेल से छूटे आजम खान जो सैलाब की बात कर रहे हैं, वह सैलाब तो आएगा लेकिन किसको बहा कर ले जाएगा ये अभी उनकी समझ में नहीं आ रहा है। समाजवादी पार्टी की अब तक जितनी भी हार हुई हैं, उनमें सबसे बड़ी हार 2027 में होने जा रही है। आजम खान को वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का अहसास नहीं है। अब उत्तर प्रदेश की राजनीति की धुरी मुसलमान नहीं, हिंदू हो गया है। इसीलिए हर पार्टी हिंदुओं की बात कर रही है। अखिलेश यादव अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं। इटावा में केदारेश्वर धाम मंदिर बनवा रहे हैं। यह है हिंदुत्व की ताकत और यह उनकी एकता से आई है। इसके सामने किसी मुलायम, किसी अखिलेश या किसी आजम खान के टिकने की हैसियत नहीं है। आजम अभी-अभी जेल से निकले हैं। बाहर की दुनिया से उनका रिश्ता बहुत लंबे समय से टूटा हुआ है इसलिए उनको समझ में नहीं आ रहा है कि उत्तर प्रदेश कितना बदल चुका है। अब यहां सनातन का राज है तो खुशहाली है। अब यहां बिजली चंद वीआईपी जिलों में नहीं, सारे 75 जिलों में आती है। सड़कों का जाल बिछ गया है। जितने एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं उतने देश के किसी राज्य में नहीं हैं। एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज आप कोई क्षेत्र ले लीजिए, आपको बदलाव दिखेगा। तो जैसा उत्तर प्रदेश आजम खान ने देखा था अब वैसा नहीं रह गया है। अब यहां माफिया का राज नहीं चलता। अब पुलिस का बड़ा अधिकारी माफिया को सैल्यूट नहीं करता। अब माफिया तख्ती लटका कर पुलिस थाने आता है कि हमको गिरफ्तार कर लीजिए। वह समय चला गया जब आजम खान ने 1017 एकड़ जमीन पर यूनिवर्सिटी के लिए कब्जा कर लिया था। इसलिए आजम खान यह जो सैलाब की बात कर रहे हैं दरअसल वह अखिलेश यादव के लिए कांटे बिछा रहे हैं। आजम खान की अपील पर मुसलमान उत्साहित होगा, इसमें कोई शक नहीं है। मुसलमान जितना उत्साहित होगा उतना ही आक्रामक होगा और मुसलमान जितना आक्रामक होगा उतना हिंदुओं को एकजुट करेगा। इससे आप समझ सकते हैं कि फायदा किसका होगा? कम से कम अखिलेश यादव का तो नहीं होगा। तो जो काम असदुद्दीन ओवैसी नहीं कर पा रहे थे, अब वह काम आजम खान करेंगे। अब भारतीय जनता पार्टी को हिंदू ध्रुवीकरण या हिंदू एकता की उतनी चिंता नहीं करनी पड़ेगी, जितनी आजम खान के सीन में आने से पहले थी।
आजम खान को वैसे भी कई मामलों में सजा हो चुकी है तो वह खुद चुनाव लड़ नहीं सकते। उनका एक बेटा भी जेल गया है तो वह भी नहीं लड़ सकता। दूसरा बेटा शायद लड़ जाए। बहुत होगा तो वह जीतकर विधायक बन जाएगा, लेकिन उससे आजम खान या अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की राजनीतिक शक्ति नहीं बढ़ने वाली। वह दिन गए जब वह तय करते थे कि समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश में क्या होगा। वह दिन गए जब आजम खान ये बोलने की हिमाकत कर सकते थे कि भारत माता डायन है। आज वह ऐसा बोलने की सोच भी नहीं सकते। तो आजम खान के बाहर आने से जिन लोगों को उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य बहुत बदल जाएगा तो वे गलतफहमी में हैं। परिवर्तन तो होगा, लेकिन वह अखिलेश यादव के लिए बड़ा घातक साबित होगा। अखिलेश यादव की मजबूरी यह है कि न चाहते हुए भी उन्हें आजम खान का स्वागत करना पड़ेगा। अखिलेश को मालूम है कि आजम खान की आक्रामकता उनको और नीचे ले जाएगी और इसकी शुरुआत उन्होंने जेल से निकलते ही अपने पहले ही बयान में कर दी है। क्या उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की स्थिति ऐसी है कि वे सैलाब लाने की बात भी करें। आजम खान अखिलेश यादव के गले का पत्थर बनकर जेल से बाहर आए हैं। आजम को उत्तर प्रदेश की आज की स्थिति का जरा भी अहसास होता तो ये सैलाब लाने की बात न करते। लेकिन वही है विनाश काले विपरीत बुद्धि। आप देखिएगा कि आजम जिनको चुनाव लड़ाएंगे, उनका क्या हाल होगा।
(लेखक राजनीतिक विश्लेषक एवं ‘आपका अखबार’ के संपादक हैं)











