आपका अखबार ब्यूरो ।
कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों ने तो देश को डराया ही है लेकिन अब महामारी की दहशत हर घर तक पसर गई है। क्या सोशल मीडिया क्या मुख्य मीडिया- सभी जगह ऐसी खबरों की भरमार है जिनमें ऑक्सीजन के लिए तरसते लोग, अस्पताल के बाहर तड़पते मरीज, दवा के लिए भटकते परिजन… यही सब देखने को मिल रहा है। 

2.70 लाख मरीज ठीक होकर घर गए

Delhi records 2,505 new COVID-19 cases, recovery rate crosses 70 per cent for the first time | Delhi News | Zee News

29 अप्रैल को जहां कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर तमाम डरावनी खबरें देखने पढ़ने को मिल रही हैं, वही ऐसी खबरें भी सामने आई हैं जो उम्मीद बढ़ाने वाली हैं।
रेल मंत्रालय ने देश भर में 4000 से अधिक आइसोलेशन कोच तैयार किए हैं। इनमें उन कोरोना मरीजों को इलाज के लिए रखा जाएगा जिनकी हालत अधिक गंभीर नहीं है।
500 Railways coaches, smaller nursing homes to boost Delhi's Covid capacity | Cities News,The Indian Express
पिछले 24 घंटों में 3.79 लाख से ज्यादा कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। लेकिन इन्हीं 24 घंटों में 2.70 लाख लोग इस संक्रमण से ठीक होकर अपने घरों को भी गए हैं। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों का यह भी अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 पहुंच गई। वहीं एक राहत देने वाली खबर यह भी है कि अब तक एक करोड़ 50 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

लगातार दूसरे दिन 3000 से ज्यादा मौतें

पिछले 24 घंटों में 3645 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई। यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में 3000 से ज्यादा लोगों की महामारी के कारण मौत हुई है। मंगलवार को 3286 लोगों को कोरोना के कारण जान गंवानी पड़ी थी।
देश में कुल एक्टिव कोरोना मामलों यानी अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 30 लाख 77 हजार है।
कोरोना देश में अब तक दो लाख चार हजार लोगों की जानें लील चुका है। कोरोना से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीजों की जान गई है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश का नंबर आता है जहां बड़ी संख्या में रोजाना लोग कोरोना के कारण दम तोड़ रहे हैं।
Know reason why womens not allowed in shamshan ghat - India TV Hindi News
पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कारण मरने वाले कुल 3646 लोगों में सबसे ज्यादा 1035 महाराष्ट्र के मरीज हैं। दिल्ली में 368, उत्तर प्रदेश में 265, छत्तीसगढ़ में 279, कर्नाटक में 229, गुजरात में 174, राजस्थान में 85, पंजाब में 142, हरियाणा में 95 और बिहार में 84 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है।