आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने विराट

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 में लगातार शानदार पारी खेल रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को बेंगलुरु में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 83 रन की नाबाद पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 59 गेंदों में चार चौकों और इतने ही छक्क लगाए। कोहली ने इससे पहले, पंजाब किंग्स के खिलाफ भी केवल 49 गेंदों पर 77 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दम पर कोहली ने अब आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कोहली ने टी20 करियर में 101वीं बार बनाया फिफ्टी प्लस स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।  विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले अपने आईपीएल करियर का 240वां छक्का लगाया। पारी में तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। एमएस धोनी ने आईपीएल में 239 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली ने टी20 करियर में 101वीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया। कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में 36 गेंद में उन्होंने 52वां आईपीएल अर्धशतक लगाया। विराट कोहली आरसीबी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा के बाद वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 142 मैच में 357 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 245 मैच में 261 छक्के जड़े हैं। एबी डिविलियर्स के नाम 251 छक्के हैं। विराट कोहली ने 240 मैच में 241 छक्के मारे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 252 मैच में 239 छक्के जड़े हैं।

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी :-

1) क्रिस गेल- 142 मैचों में 357 छक्के
2) रोहित शर्मा- 245 मैचों में 261 छक्के
3) एबी डिविलियर्स- 184 मैचों में 251 छक्के
4) विराट कोहली- 240* मैचों में 241 छक्के
5) एमएस धोनी- 252 मैचों में 239 छक्के

कोहली ने क्रिस गेल को भी पछाड़ा

मैच के दौरान कोहली ने न सिर्फ धोनी को पीछे छोड़ा बल्कि अब वह क्रिस गेल से भी आगे निकल गए हैं। जी, हां- कोहली फ्रेंचाइजी के इतिहास में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में गेल को पीछे छोड़ दिया है। कोहली लीग के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2008 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से केवल एक फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। इसका मतलब है कि उनके सभी 241 छक्के आरसीबी के लिए आए हैं।

22 रियासतों को मिलाकर बनाया गया था राजस्थान

आरसीबी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट :-

विराट कोहली – 241*
क्रिस गेल- 239
एबी डिविलियर्स- 238
ग्लेन मैक्सवेल- 67
फाफ डु प्लेसिस- 50 (एएमएपी)