
टीआरएफ की धमकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच पुलिस ने अपने जवानों के लिए नई एसओपी जारी की है जिसमें कहा गया है कि उन्हें ऑफ ड्यूटी के समय सावधानी रखनी है। टीआरएफ के ब्लॉग कस्मीर फाइट ने सूची साझा की है और कहा है कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। आतंकी संगठन ने धमकी दी है कि कश्मीरियों की हिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके अलावा ब्लॉग में कहा गया है कि कश्मीरी पंडितों के लिए जो 6 हजार फ्लैट बनाए जा रहे हैं, यह उन्हें बर्दाश्त नहीं है।
बता दें कि सूची ऐसे समय में लीक हुई है जब कश्मीर में टारगेट करके पंडितों को मारा जा रहा है। बीते एक साल में ऐसे चार मामले सामने आ चुके हैं। सरकार ने यह सूची सिक्रेट तरीके से बनाई थी। भाजपा का कहना है कि घाटी में कश्मीरी पंडित पहले ही भय के साए में जी रहे हैं। इसलिए जिन लोगों ने यह सूची लीक की है उनका पता लगाना और सख्त कार्रवाई करना जरूरी है। (एएमएपी)



