सरकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान अब कर्नाटक बैंक के माध्यम से होगा।

महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के भुगतान के लिए पहले राज्य सरकार की सूची में 15 बैंक थे। अब तीन बैंक अर्थात कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर और उत्कर्ष लघु वित्त बैंक को शामिल किया गया है। राज्य सरकार अपने 38 विभागों की योजनाओं के संचालन के लिए सरकारी एवं मान्यता प्राप्त निजी बैंकों में खाते खोलने की अनुमति देती है। सरकार के ऐसे खातों के माध्यम से उस विभाग का लेनदेन होता है । साथ ही, बैंकों को राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन की योजना बनाने के लिए सरकार के साथ समझौते करने होते हैं। इसी के तहत यह निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद कर्नाटक के बेलगाव में महाराष्ट्र के वाहनों में हुई तोड़फोड़ के बाद बढ़ गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री वसवराज बोम्मई से बात की थी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक के प्रति उदारवादी निर्णय लिया है। (एएमएपी)



