वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक राशि के दूसरी राशि में संचरण करते है और इस संचरण का राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। बुध देव ने आज गुरुवार को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध के बाद अब सूर्य भी 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति को खूब मान-सम्मान मिलता है और धन-लाभ होता है। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से किन राशि

वालों को होगा फायदा-

मेष राशि
शुभ फल की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। धन- लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृष राशि
सूर्य का गोचर शुभ फल देगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। शुभ परिणाम मिलेंगे। धन- लाभ होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का मीन राशि में प्रवेश शुभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खूब मान- सम्मान मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मीन राशि के जातकों के लिए ये समय वरदान के समान है।

कन्या राशि
मीन राशि में सूर्य का प्रवेश शुभ फल देगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।. धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

महाशिवरात्रि के दिन बन रहा अद्भुत संयोग, मनोवांछित फल पाने भोलेनाथ को ऐसे करें प्रसन्‍न

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नया कार्य आरंभ करने के लिए समय शुभ है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।(एएमएपी)