हर साल की तरह इस साल भी फोर्ब्स ने अपनी 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी की कर दी है। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के वो दिग्गज हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में शानदार काम किया है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री और मनोरंजन क्षेत्र की तीन अभिनेत्रियों के भी नाम है। ये जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, राधिका मदान और अदिति सहगल हैं। फैंस का कहना है कि रश्मिका, राधिका और अदिति ने सारा अली खान, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट या अनन्या पांडे जैसी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियों में आयी रश्मिका

रश्मिका मंदाना पिछले कुछ महीनों से फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उन्होंने गीतांजलि का किरदार निभाया था। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ के हर कलाकार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रश्मिका ने 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘अलविदा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इससे पहले उन्होंने तेलुगु, तमिल सिनेमा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। रश्मिका को साउथ की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है। इस एक्ट्रेस ने महज दो साल में साउथ की तरह बॉलीवुड में भी खुद को स्थापित कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्‍में

2022 में डेब्यू करने के महज दो साल में ही रश्मिका निजी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं। रश्मिका को महज 27 साल की उम्र में इस लिस्ट में जगह मिली है। पिछले साल उनकी तीन फिल्में दर्शकों के सामने आईं। पहली, एक्शन फिल्म ‘वारिसु’ थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की थी। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में नजर आईं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद रश्मिका को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि ‘एनिमल’ से मिली जो साल के अंत में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके अलावा एक्ट्रेस आने वाली फिल्मों ‘पुष्पा 2: द रूल’, ‘रेनबो’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘छावा’ में नजर आएंगी। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को यह जानकारी दी है।

अदिति सहगल

इस लिस्ट में रश्मिका के अलावा दो और एक्ट्रेस शामिल हैं। 28 साल की एक्ट्रेस राधिका मदान और 25 साल की अदिति सहगल ने भी ‘फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30’ लिस्ट में जगह बनाई है। अदिति सहगल, उर्फ डॉट, 25 साल की सबसे छोटी हैं। एक गायिका और संगीतकार, उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया पर जोया अख्तर की `द आर्चीज़` में अभिनय की शुरुआत की, जहाँ उन्होंने एथेल की भूमिका निभाई और मूल संगीत में योगदान दिया।

राधिका मदान

राधिका को आखिरी बार ‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में देखा गया था, जबकि अदिति ने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज़’ में अहम भूमिका निभाई थी। हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर 28 वर्षीया राधिका मदान ने पिछले साल तीन फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें `कुट्टे`, `कच्ची लिंबू` शामिल हैं और डिज्नी+हॉटस्टार पर `सास, बहू और फ्लेमिंगो` के लिए ध्यान आकर्षित किया। इस साल वह `सना` और `सरफिरा` में नजर आने वाली हैं।(एएमएपी)