इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
मार्च में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन का मेष राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। सूर्य देव की कृपा से आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। आपके जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको आय कमाने के कई नए अवसर मिलेंगे। किसी अच्छी जगह से नौकरी का ऑफर आ सकता है। मेष राशि के लोग मार्च के महीने में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी कार्यक्षमता से लोग प्रभावित करेंगे। मेष राशि के लोगों को शनि के उदय होने का बहुत लाभ मिलेगा। आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आप अपने करियर में खूब तरक्की करेंगे। आपके विदेश जाने के भी योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि
मार्च का महीना मिथुन राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको करियर में कई नए मौके मिलेंगे। सूर्य देव की कृपा से में आपके प्रमोशन के भी योग बनेंगे। आपके काम को सराहना मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। इस महीने आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मार्च में ग्रह-गोचर की चाल मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगी। आपके सारे अटके काम पूरे हो जाएंगे। इन राशि के लोगों में जीवन में खुशहाली आएगी। विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
तुला राशि
इस राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। इन लोगों को ग्रहों के राशि परिवर्तन का खूब लाभ मिलेगा। अगले महीने आप अपनी रचनात्मक क्षमता से करियर में खूब लाभ उठाएंगे। आपको आगे बढ़ने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। सूर्य देव आपको मान-सम्मान का लाभ कराएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। तुला राशि वालों को मार्च में शनि के उदय होने से भी शुभ फल प्राप्त होंग। सूर्य देव आपको आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल दिलाएंगे। ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। तुला राशि वालों के लिए मार्च बहुत लाभदायक रहने वाला है। आप जीवन में कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।
इन पांच राशियों को साल के अंत तक शनि की चाल करेगी परेशान, प्रभाव से बचने अपनाएं ये उपाय
इन राशि वालों को रहना होगा सावधान!
वृषभ
नौकरी में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी। लेकिन महीने के अंत में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में घाटा हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
कर्क
इस महीने कर्क राशि वालों के अप्रत्याशित खर्च बढ़ेंगे, जिसकी आपने कल्पना नहीं की थी। आर्थिक तौर पर बड़ा निर्णय लेने के लिए यह समय अच्छा नहीं है। किसी भी तरह का व्यावसायिक निवेश करने से बचें। घर, दुकान, वाहन या संपत्ति की खरीदारी करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। हालांकि इस माह आपको आपको गुप्त धन प्राप्त हो सकता है।
कुंभ
आपके खर्च बहुत ज्यादा हो सकते हैं। इस महीने आप दोनों हाथों से धन लुटाएंगे। इससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। धन संचय करने में भी कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इस महीने आमदनी कम और खर्चा अधिक रहेगा। बेवजह के खर्चों पर लगाम कसें। आपको धन का सदुपयोग करने पर ध्यान देना चाहिए। (एएमएपी)