आपका अख़बार ब्यूरो।
‘आपका अखबार’ यूट्यूब चैनल के प्लेटफार्म से रविवार 28 जून से एक नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। हफ्ते में सातों दिन प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का नाम है ‘सत्य से साक्षात्कार‘। हो सकता है कभी कभार गैप भी हो जाए लेकिन प्रयास रहेगा कि यह रोज प्रसारित हो।
पांच मिनट के इस कार्यक्रम में कोशिश यही है कि दर्शकों के समक्ष केवल तथ्य और सत्य ही रखे जाएं। इसे आप फैक्ट चेक भी कह सकते हैं।
इस कार्यक्रम का नाम ‘सत्य से साक्षात्कार’ क्यों?… इसके जवाब में ‘आपका अख़बार’ के एक प्रतिंनिधि ने बताया कि “वो सत्य जिसे दबाया गया, वह सत्य जिसे छिपाया गया, वो सत्य जिसको झुठलाने की कोशिश हुई, उसको दर्शकों के सामने लाने की कोशिश इस कार्यक्रम में की जाएगी। वो ऐतिहासिक सत्य भी हो सकते हैं, राजनीतिक भी, सामाजिक भी और दूसरे क्षेत्रों के भी।” उन्होंने कहा कि इसमें और भी चीजें आएंगी। लेकिन मुख्य रूप से इसका फोकस या केंद्र इसी पर है कि जो बातें छिपाई गई उनको सामने लाया जाए।
सप्ताह में सातों दिन प्रसारित होने वाले ‘सत्य से साक्षात्कार‘ कार्यक्रम का यूट्यूब पर प्रीमियर शाम 5 बजे होता है।
इसके अलावा सुबह पांच बजे एक वीडियो का प्रीमियर होता है, जो हफ्ते में छह दिन (सोमवार से शनिवार तक) आता है।
‘आपका अख़बार’ का एक अन्य वीडियो हफ्ते में छह दिन (सोमवार से शनिवार तक) प्रसारित होता है जिसका यूट्यूब पर प्रीमियर शाम 7 बजे होता है।
‘आपका अख़बार का रविवारीय अंक हर रविवार को प्रसारित होता है। यूट्यूब पर इसके प्रीमियर का समय रविवार दोपहर 12 बजे है।
‘आपका अख़बार’ के ‘सत्य से साक्षात्कार’ कार्यक्रम को हफ्ते भर से भी कम समय में दर्शकों ने जो अपनापन दिया है, उसके लिए संसथान ने आभार प्रकट किया है।











