15 मार्च 2024 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे मंगल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन को गोचर कहा जाता है। ग्रह राशि परिवर्तन के साथ अन्य ग्रहों के साथ युति भी करते हैं।  जब कोई दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक ही राशि में आ जाते हैं तो इसे युति कहा जाता है। मार्च माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल 15 मार्च 2024  को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में मंगल-शनि की युति बनेगी। शनि की राशि कुंभ में 22 अप्रैल तक मंगल विराजमान रहेंगे। ऐसे में मंगल का ये गोचर से कुछ राशियों के भाग्योदय का कारण बन सकता है।वैदिक ज्योतिषशास्त्र में मंगल को साहस, पराक्रम, युद्ध और ऊर्जा का कारक माना जाता है। वहीं शनिदेव को दण्डाधिकारी और न्यायाधिपति माना गया है। इन दोनों ही ग्रहों की युति से कुछ राशि पर नकारात्मक तो कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कुंभ राशि में शनि-मंगल की यह युति करीब 30 वर्षों के बाद हो रही है। आइए जानते हैं मंगल-शनि की युति से किन राशि वालों के भाग्य खुलने वाले हैं –

मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक मेष राशि में मंगल-शनि की युति ग्यारहवें भाव में हो रही है। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए यह युति किसी से कम नहीं है। इस राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। निवेश से इस राशि के जातकों का अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक से धन लाभ प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।  इसके अलावा व्यापार में अच्छा मुनाफा भी देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि
मंगल का कुंभ गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। मिथुन राशि वालों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वालों को नए इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभदायक माना जा रहा है। मंगल के शुभ प्रभाव से इस राशि के जातकों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। बिना ज्यादा परिश्रम के धन का आगमन होगा।

केंद्र के उपभोक्ताओं के हित में अहम निर्देश, खरीदे गए प्रोडक्ट पर राइट टू रिपेयर का अधिकार हो

कुंभ राशि
कुंभ राशि में मंगल के गोचर से इस राशि के लोगों को पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम में सफलता हासिल होगी। संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। ऑफिस के सभी टास्क को बखूबी पूरा कर सकते हैं।

धनु राशि
मंगल-शनि की युति आपकी राशि के तीसरे भाव में होगी। इस तरह से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और प्रमोशन के योग हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं उन्हे नया और अच्छा अवसर मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा।(एएमएपी)