इस साल विजया एकादशी 6 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी। यह एकादशी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में आती है। इसे जया एकादशी भी कहा जाता है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। विजया एकादशी का व्रत रखना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन दान-पुण्य भी करना चाहिए,गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। खास बात यह है कि विजया एकादशी से बुध का राशि परिवर्तन होगा, जिससे कुछ राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

विजया एकादशी के दिन बुधवार को रात में 3:30 के बाद लेखन शक्ति, याददाश्त, मैनेजमेंट, बौद्धिकता, पत्रकारिता जगत के कारक ग्रह बुध का गोचरीय परिवर्तन शनि देव की दूसरी राशि कुंभ से देवगुरु बृहस्पति की दूसरी राशि मीन में होने जा रहा है। बुध यहां पर 25 मार्च 2024 तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे। ग्रहों में बुध को राजकुमार की संज्ञा प्रदान की गई है। मीन राशि में गोचर करते हुए बुध अपने नीचे स्थिति को प्राप्त करेंगे। नीचत्व के कारण बुध अपना संपूर्ण प्रभाव दे पानी में सफल नहीं हो पाएंगे फिर भी अलग-अलग जातकों पर अलग-अलग प्रभाव स्थापित अवश्य करेंगे।

इन छह राशियों पर पड़ेगा प्रभाव –

मेष :- पराक्रम में अचानक कमी की स्थिति बन सकती है। भाई बहनों तथा मित्रों को लेकर तनाव अथवा खर्च की स्थिति बन सकती है। अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्किन एलर्जी या आंतरिक रोग के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के कारण अचानक खर्च में वृद्धि भी हो सकता है।

वृष :- धन संबंधित कार्यों में प्रगति की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अध्ययन अध्यापन में प्रगति की स्थिति बन सकती है। अचानक धन लाभ विशेष कर शेयर बाजार से धन लाभ की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अध्ययन अध्यापन में प्रगति की स्थिति बन सकती है।

मिथुन :- मनोबल में नकारात्मकता आ सकती है। गृह एवं वाहन क्षेत्र में प्रगति हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। नेतृत्व क्षमता में परिवर्तन हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित कार्य में प्रगति हो सकता है। सुख के संसाधनों में वृद्धि हो सकता है। माता के सुख सानिध्य में वृद्धि हो सकता है।

कर्क :- पराक्रम में वृद्धि हो सकता है। भाई बहनों मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त हो सकता है । अचानक खर्च में वृद्धि हो सकती है। कार्यों में सामान्य अवरोध उत्पन्न हो सकता है। बौद्धिक क्षमता के आधार पर नया कार्य हो सकता है। सामाजिक दायरे में वृद्धि हो सकता है। भोग विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है।

सिंह :- पारिवारिक कार्यों में वृद्धि की स्थिति बन सकती है। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। आय से संबंधित कार्यों में सामान्य अवरोध उत्पन्न हो सकता है। अधिक परिश्रम के बावजूद लाभ में कमी आ सकती है। पेट, पेशाब, शुगर अथवा आंतरिक समस्या के कारण तनाव में वृद्धि हो सकता है।

होली के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्‍य, शनि होंगे उदय

कन्या :- मनोबल में नकारात्मकता संभव है। दांपत्य जीवन में प्रगति प्रेम संबंधों में सुधार। दैनिक आय में वृद्धि की संभावना । गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि की स्थिति बनेगी। साझेदारी के कार्यों से लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार वाणिज्य में सुधार की स्थिति बनेगी। नौकरी में परिवर्तन तथा परिश्रम में अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला :- दूरस्थ यात्रा का योग बन सकता है। अचानक खर्च वृद्धि की स्थिति बन सकती है। अति घनिष्ठ व्यक्ति से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यों में भाग्य का साथ कम प्राप्त हो सकता है। स्किन एलर्जी की समस्या से तनाव हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव की संभावना है। शुगर अथवा पेशाब संबंधित समस्या से सतर्क रहें। (एएमएपी)