महाशिवरात्रि के एक दिन पहले 7 मार्च को शुक्र और बुध दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र कुंभ राशि में और बुध मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर से कुंभ राशि में शुक्र, सूर्य और शनि की युति बनेगी साथ ही मीन राशि में राहु और बुध का भी युति संबंध बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों के लिए लाभ के योग बनने वाले हैं। आइए जानते हैं शुक्र बुध गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ।
कन्या राशि
महाशिवरात्रि के 1 दिन पहले बुध और शुक्र की बदलती चाल कन्या राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहने वाली है। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थितियां दुरुस्त रहने वाली हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि
बुध और शुक्र का महाशिवरात्रि से एक दिन पहले गोचर मिथुन राशि के कुछ लोगों को धनवान बना सकता है। उद्योगपतियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध और शुक्र का गोचर लाभदायक माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला राशि
शुक्र और बुध का गोचर तुला राशिवालों को शिक्षा और करियर में सफलता दिलाएगा। यह गोचर आपकी लव लाइफ के लिए भी बहुत शानदार साबित होने वाला है। आपके रिश्ते में पहले से अधिक प्यार और सम्मान होगा। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को जो संतान सुख की इच्छा रखते हैं उन्हें संतान सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपके विरोधी भी पराजय हो जाएंगे। यदि आपका कोई विवाद चल रहा है तो आप विवाद में जीत पाएंगे।

विजया एकादशी पर राशि परिवर्तन करने जा रहे बुध, इन जातकों पर पड़ेगा प्रभाव

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को अपनी माता या मातृपक्ष से लाभ हासिल हो सकता है। आपको इस अवधि में संपत्ति का योग भी बन रहा है। आपको गृह सुख की प्राप्ति होती है। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं उनकी यह इच्छा इस समय पूरी हो सकती है। इतना ही नहीं इस अवधि में आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग दोनों मिलेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र और बुध का परिवर्तन लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। उनको इस दौरान प्रेम की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं, उनको भौतिक सुख साधनों का लाभ भी हासिल होगा। उनकी कमाई में वृद्धि होने के योग भी है। उनको इस अवधि में अपने परिवार का साथ और सहयोग दोनों मिलेगा। उनको इस दौरान निवेश और संचित धन में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। (एएमएपी)