ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का विशेष महत्व होता है, खासकर बुध ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। इसे ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है और बुध संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह भी माना जाता है। बुध के किसी राशि में गोचर होने या उदय होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती और उसका सोया हुआ भाग भी जाग जाता है। इसी बीच 15 मार्च को बुध ने अपनी चाल बदल ली है। बुध 15 मार्च को मीन राशि में उदय हो गए हैं। 3 अप्रैल तक बुध देव मीन राशि में उदय ही रहेंगे। बुध के मीन राशि में उदय होने से कुछ राशि के जातकों को इसका सबसे ज्यादा फल मिलने वाला है। आइए जानते हैं, 3 अप्रैल तक का समय किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है-मेष राशि 
बुध के उदय होने से आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। काम से संबंधित यात्रा कर सकते हैं, जिसमें लाभ होगा। आप अपनी नौकरी में संतुष्ट होंगे। हालांकि इस अवधि में करियर में बदलाव कम ही संभव होगा, जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है।

वृषभ राशि 
बुध के उदय होने से आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। इस दौरान सीनियर्स आपके काम को नोटिस करेंगे और आपकी क्षमता पर विश्वास करेंगे। आपके जीवन में महालाभ तो नहीं लाएगा लेकिन आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।आपका आध्यात्म की ओर झुकाव होगा। आपकी बुद्धिमत्ता आपको क्रिएटिव कार्यों को करने के लिए आगे धकेलेगी। आप अपने साथी के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे और आपका रिश्ता मजबूत होगा।

मिथुन राशि 
बुध के उदय होने से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आपके सामने नौकरी से संबंधित नए अवसर सामने आएंगे। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे और काम की तारीफ करेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप करियर से संबंधित अच्छे अवसरों को प्राप्त कर सकते हैं। काम संबंधित यात्रा में लाभ होगा। धन संचय करने में सफल करेंगे।

कन्या राशि 
बुध के उदय होने से आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको इस अवधि में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि भी मिल सकती है। रिश्ते की बात करें तो आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

मीन राशि 
बुध के उदय होने से आप हर मामले में संतुष्ट महसूस करेंगे। आप अपनी संतान के लिए खुश होंगे। अगर वर्क लाइप की बात करें तो इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके आर्थिक मामलों से जुड़े प्रयास सफल होंगे। आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने में भी सफल होंगे।

समुद्री डाकुओं के कब्जे में बांग्लादेश का जहाज, अगवा हुए सदस्‍यों के परिवारों की बढ़ी चिंता

वृश्चिक राशि 
बुध के उदय होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

धनु राशि 
मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा। निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है। इस समय धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। व्यापार के लिए समय अच्छा है। लेन- देन करने के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है। निवेश करने से फायदा होगा।(एएमएपी)