प्रवासी भारतीय मेहमानों को मिलेगी मालवी निमाड़ी स्वाद की सौगात।
नए साल की शुरुआत इंदौर के लिए बहुत खास रहने वाली है। पहला प्रवासी भारतीय सम्मेलन और उसके बाद ग्लोबल इंवेस्टर समिट। प्रदेश और शहर के लिए प्रतिष्ठापूर्ण चार दिनी महोत्सव की शुरुआत 8 जनवरी को होगी। पहले दो दिन प्रवासी भारतीय मेहमानों के नाम रहेंगे और बाद के दो दिन देश के ख्यात उद्योगपतियों के नाम होंगे।
विदेशों से आ रहे हमारे मेहमान उस शहर में आ रहे हैं, जिसे प्रदेश की आर्थिक राजधानी ही नहीं, बल्कि खानपान के शोकिनों की नगरी कहा जाता है। जाहिर है कि जब मेजबान इंदौर है तो खाने-पीने का इंतजाम भी कुछ खास ही होगा। जी हां, पहले दो दिन यानी 8 और 9 जनवरी को मेहमानों के लिए सजेगा मालवी चौका। इस चौके का नाम मालवी जरूर है, मगर इसमें निमाड़ के स्वाद का भी खास इंतजाम है।
मालवा निमाड़ के व्यंजनों पर है खास जोर
मालवा की महक से भरा रहेगा पहले दिन का लंच
सराफा चौपाटी के नाम पहले दिन की शाम
इंदौर की सराफा चौपाटी ने अपने स्वाद के दम पर देश दुनिया में नाम कमा रखा है। पूरी दुनिया से आ रहे प्रवासी भारतीयों को सराफा चौपाटी का स्वाद चखाना तो लाजमी है। मेहमानों को सराफा लाना तो मुश्किल काम है लिहाजा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ही इस चौपाटी को सजाया जाएगा।
अग्रवाल की टिक्की, जोशी का दहीबड़ा, सांवरिया की खिचड़ी, नागोरी की शिकंजी, इंदौर की खास घी में तेरती जलेबी जिसे जलेबा कहा जाता हैं, रबडी के मालपुए, रबड़ी बासुंदी, अग्रवाल की आईसक्रीम, भुट्टे का कीस, गराड़ू , घनश्याम के पानी पतासे जैसी सराफा की खास चीजे चौपाटी पर उपलब्ध रहेगी।
दूसरा दिन भी कुछ कम नहीं
गजब एमपी के बेजोड़ स्वाद
यह भी है खास काउंटर
मेहमानों के लिये झाबुआ की ज्वार, मक्का की रोटी, उड़द दाल, लहसून की चटनी, ग्वालियर की गजक, पैठा, बेडमी पूड़ी आलू की सब्जी, बहादरा के लड्डू, शिवपुरी की मावे की मीठी गुंजिया, मावे की चक्की, कड़क सेंव और सतना की चारोली पाक खास तौर पर उपलब्ध रहेगी। (एएमएपी)



