शारदीय नवरात्रि उत्सव- 23 अक्टूबर- मां कालरात्रि

श्रीश्री रविशंकर ।

माँ के सप्तम रूप का नाम है माँ कालरात्रि। यह माँ का अति भयावह व उग्र रूप है। सम्पूर्ण सृष्टि में इस रूप से अधिक भयावह और कोई दूसरा नहीं। किन्तु तब भी यह रूप मातृत्व को समर्पित है। देवी माँ का यह रूप ज्ञान और वैराग्य प्रदान करता है।


क्यों हैं माँ दुर्गा के नौ रूप

यह भौतिक नहीं, बल्कि लोक से परे आलौकिक रूप है, सूक्ष्म तरह से, सूक्ष्म रूप। इसकी अनुभूति के लिये पहला कदम ध्यान में बैठना है। ध्यान में आप ब्रह्मांड को अनुभव करते हैं। इसीलिये बुद्ध ने कहा है, आप बस देवियों के विषय में बात ही करते हैं, जरा बैठिये और ध्यान करिये। ईश्वर के विषय में न सोचिये। शून्यता में जाईये, अपने भीतर। एक बार आप वहां पहुँच गये, तो अगला कदम वो है, जहां आपको विभिन्न मन्त्र, विभिन्न शक्तियाँ दिखाई देंगी, वो सभी जागृत होंगी।

बौद्ध मत में भी, वे इन सभी देवियों का पूजन करते हैं। इसलिये, यदि आप ध्यान कर रहे हैं, तो सभी यज्ञ, सभी पूजन अधिक प्रभावी हो जायेंगे। नहीं तो उनका इतना प्रभाव नहीं होगा। यह ऐसे ही है, जैसे कि आप नल तो खोलते हैं, परन्तु गिलास कहीं और रखते हैं, नल के नीचे नहीं। पानी तो आता है, पर आपका गिलास खाली ही रह जाता है। या फिर आप अपने गिलास को उलटा पकड़े रहते हैं। 10 मिनट के बाद भी आप इसे हटायेंगे, तो इसमें पानी नहीं होगा। क्योंकि आपने इसे ठीक प्रकार से नहीं पकड़ा है।

सभी पूजन ध्यान के साथ शुरू होते हैं और हजारों वर्षों से इसी विधि का प्रयोग किया जाता है। ऐसा पवित्र आत्मा के सभी विविध तत्वों को जागृत करने के लिये, उनका आह्वाहन करने के लिये किया जाता था। हमारे भीतर एक आत्मा है। उस आत्मा की कई विविधतायें हैं, जिनके कई नाम, कई सूक्ष्म रूप हैं और नवरात्रि इन्हीं सब से जुड़े हैं– इन सब तत्वों का इस धरती पर आवाहन, जागरण और पूजन करना।

(लेखक आध्यात्मिक गुरु और द आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक हैं)


ये भी पढ़ें

श्रद्धा से पुकारें, इम्यून सिस्टम पुष्ट करेंगी, हर बिगड़ी बनाएंगी माँ

प्रथमं शैलपुत्री – चेतना का सर्वोच्च स्थान

द्वितीयं ब्रह्मचारिणी- सर्वव्यापक चेतना

तृतीयं चन्द्रघण्टेति- सबको साथ लेकर चलें

कुष्मांडेति चतुर्थकं- प्रत्यक्ष बुद्धिमत्ता का सृष्टि में अनुभव

पंचमं स्कन्दमातेति- बुद्धिमता, ज्ञान की देवी

षष्ठं कात्यायनीति- नकारात्मकता का विनाश, धर्म की स्थापना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here