अब तक 52 स्थानों को मिली विश्व धरोहर में सूची में जगह।

अब तक 52 जगहों को मिली जगह
भारत में अब तक यूनेस्को ने 52 जगहों को अपली लिस्ट में शामि किया है। ये जगहें सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदाएं हैं। पिछले साल एएसआई ने 6 जगहों का नाम प्रस्तावित किया था। इसमें सतपुड़ा का टाइगर रिजर्व, वाराणसी का रिवरफ्रंट, हीरे बेंकल की मेगाथिलिक साइट, महाराष्ट्र में मराठा सैन्य छावनी, नर्मदा वैली का भेडाघाट-लामेटाघाट और कांचीपुरम शामिल था।

इन स्थलों को मिली विश्व धरोहर स्थल में जगह
रेड्डी ने कहा कि वडनगर नगरपालिका एक मल्टीलेयरल ऐतिहासिक शहर है। इसका इतिहास 8वीं शताब्द ईसापूर्व से जुड़ा हुआ है। इस शहर में अब तक कई ऐतिहासिक इमारतें हैं जो या तो धार्मिक जगहें बन गई हैं या फिर उनका इस्तेमाल रहने के लिए किया जा रहा है। बता दें कि यूनेस्को ने जिन जगहों को विश्व धरोहर स्थल में जगह दी है उनमें 32 सांस्कृतिक स्थल हैं। पूरे विश्व में यूनेस्को ने 1154 जगहों को विरासत स्थल में शामिल किया है। उत्तर प्रदेश का आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, महाराष्ट्र में अजंता की गुफाएं, एलोरा गुफाएं, एलिफैंटा गुफाएं, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, पश्चिमी घाट, विक्टोरियन गोथिक, मध्य प्रदेश में मोन्यूमेंट ऑफ खुजराहो, सांची का बौद्ध स्तूप, भीमबेटका गुफाएं, असम का कांजीरंगा नेशनल पार्क आदि शामिल हैं। (एएमएपी)



