टर्मिनल के अंदर प्रवेश करते ही शानदार लॉबी दिखाई देती है। 712 मीटर लम्बा टैक्सी लिंक मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है। चकेरी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल बिल्डिंग से मुख्य रनवे तक फोर लेन टैक्सी लिंक वे मार्ग बनाया गया है। इसी पर आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर फाइटर प्लेन को उतारा जाएगा। उतरने में दिक्कत न हो, इसके लिए रनवे को चौथी लेयर को विशेष कंक्रीट से बनाया गया है।
इस प्रोजेक्ट का वर्क आर्डर अक्टूबर 2019 में जारी किया, जिसे पूरा करने के लिए 16 माह का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन इसका निर्माण पूरा करने में दोगुने से अधिक का समय लग गया। इसके निर्माण के लिए तीन बाद समय निर्धारण बढ़ाया गया। अब इसकी छठी डेडलाइन 31 दिसंबर निर्धारित किया है। इसके निर्माण में 143.6 करोड़ खर्च हो चुका है।
कानपुर नए टर्मिनल को 78 नए मार्गों की दी अनुमति
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाने के लिए अब तक 78 नए मार्गों की अनुमति दी है, जिसमें कानपुर से भी कई मार्ग शामिल हुए थे। जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली और गोरखपुर शामिल किया गया था। नए एयरपोर्ट से संचालन शुरू होने के बाद इन शहरों के लिए संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। स्पाइसजेट के अलावा इंडिगो की फ्लाइट में लोग सफर कर सकेंगे।

दो एयरो ब्रिज बनाने के लिए भेजा गया है प्रस्ताव
एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में दो एयरो ब्रिज के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसके साथ टर्मिनल के दूसरे छोर पर एक और रनवे टैक्सी लिंक के लिए प्रस्ताव भेजा गया है ताकि यह स्टैंडबाय लिंक के रूप में यह कार्य कर सके। ऐसा इसलिए ताकि यदि कोई विमान टैक्सी लिंक के रास्ते पर खराब हो जाए अथवा एक समय पर अधिक विमान आ रहे हों तो यह काम आ सकेगा।
वाराणसी के लिए चलेगी स्पेशल फ्लाइट
कानपुर से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए कानपुर, दिल्ली से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दिल्ली से कानपुर होते हुए वाराणसी के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाने की योजना बनाई गई है। दिल्ली जाने वाली प्लेन बनारस के बाद कानपुर वापस आएगी और कानपुर से दिल्ली जाएगी। इतना नहीं अन्य शहरों की नई फ्लाइट प्रस्तावित है।
कई कार्य हो चुके हैं पूरे
एप्रन, एएआई में टैक्सी लिंक, आंतरिक रोड व फुटपाथ, टर्मिनल बिल्डिंग, लैंड स्केपिंग एंड हार्टीकल्चर, एयरफोर्स कैंप में टैक्सी लिंक, सब स्टेशन, फायर फाइटिंग, लिफ्ट (13 यात्री), एयर कंडीशनिंग, एयरपोर्ट सिस्टम, आइटी सिस्टम, ग्राउंड लाइटिंग एएआई कैंपस।
47 एकड़ में बनकर तैयार हुआ एयरपोर्ट
कानपुर नए एयरपोर्ट में 3 बोइंग-321 एक साथ हो सकेंगे पार्क, 300 यात्रियों की क्षमता है। 150 कारों और 2 बस की पार्किंग बनी है। एक वीआईपी लाउंज बनकर तैयार, एक चाइल्ड केयर रूम और 14 दुकानें लोग किराए पर ले सकेंगे। एक कॉन्फ्रेंस रूम और चार टिकट काउंटर खरीदने के लिए तथा यात्रियों की चेकिंग के लिए आठ काउंटर बने है। एक दिव्यांग जनों के लिए बनाया गया है। (एएमएपी)



