प्रत्येक वर्ष दशहरा एवं दीपावली पर्व के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारी मंडल की बैठक सम्पन्न होती है। इस वर्ष यह बैठक 2 से 4 नवम्बर 2026 के बीच इंदौर में आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष यह बैठक जबलपुर में आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ ही तीन वक्तव्य भी जारी किए गए हैं।
कार्य विस्तार की दृष्टि से इस वर्ष संघ के स्वयंसेवकों द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया गया है। संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत सम्पन्न हुए अंतिम कार्यक्रम के रूप में लगभग दो सप्ताह तक अधिकतम स्थानों पर अधिकतम शाखाओं को लगाने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संघ ने यह निर्णय लिया था कि नित्य लगने वाली शाखाओं की गिनती में उक्त शाखाओं को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। अतः उक्त कार्यकारी मंडल की बैठक में जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार, देश भर में 63,208 स्थानों पर संघ की शाखाएं लगाई जा रही हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 8,156 स्थान अधिक हैं। इन स्थानों पर 99,423 शाखाएं लग रही है जो पिछले वर्ष की तुलना में 12,025 शाखाएं अधिक हैं। इसी प्रकार साप्ताहिक मिलनों की संख्या भी 2,600 मिलनों की वृद्धि के साथ 34,982 मिलन तक पहुंच गई है। दूर दराज स्थित ग्रामों में 14,096 भजन मंडलियां भी चल रही हैं। कुल मिलाकर, 1,03,397 स्थानों पर संघ कार्य पहुंच गया हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10,241 स्थान अधिक है।
संघ शताब्दी वर्ष के दौरान पूरे भारतवर्ष में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया था। देश भर में कुल 65,664 हिंदू सम्मेलन आयोजित हुए हैं। उक्त संख्या में, नगरीय क्षेत्र में, बस्ती स्तर पर आयोजित हिंदू सम्मेलनों की कुल संख्या 28,584 शामिल है। शेष हिंदू सम्मेलन ग्रामीण क्षेत्रों आयोजित हुए हैं। कुल 308,449 ग्रामों के नागरिकों की भागीदारी इन हिंदू सम्मेलनों में रही है। देश भर में 4,93,73,000 (लगभग 5 करोड़) नागरिकों ने इन हिंदू सम्मेलनों में भाग लिया है।
संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की कड़ी में स्वयंसेवकों द्वारा गृह सम्पर्क अभियान भी चलाया गया था। संघ के स्वयंसेवक कुल 463,340 गावों में एवं नगरीय क्षेत्रों की 41,825 बस्तियों में 10,22,05,665 (10 करोड़ से अधिक) घरों/परिवारों में सम्पर्क करने पहुंचे। सामान्यतः प्रत्येक परिवार में स्वयंसेवकों द्वारा 5 से 25 मिनट तक का समय लेकर परिवार के समस्त सदस्यों से चर्चा की गई। पंच परिवर्तन के विषय को इन सम्पर्कित परिवारों के बीच रखा गया। स्वयंसेवकों को 95 से 99 प्रतिशत परिवारों में अच्छा प्रतिसाद मिला है। देश भर में ग्रामीण इलाकों में कुल 59,008 के आसपास मंडल हैं। इनमे से 54,937 मंडलों में संघ के स्वयंसेवक सम्पर्क के उद्देश्य से ग्रामीण परिवारों के घरों पर पहुंचे।











